सूरज ग्रीन गैंग के राज्य प्रभारी मनोनीत

बाराबंकी। विगत कई वर्षों से हरियाली पर कार्य करते हुए देश के कई राज्यों में ग्रीन गैंग ने अपनी एक अलग छवि का निर्माण किया है। ग्रीन गैंग पौधे लगाएंगे, लगवाएंगे और बचाएंगे के तर्ज पर हरियाली के क्षेत्र में जनपद में एक उच्च स्थान प्राप्त कर पर्यावरण के प्रति समर्पित होकर कार्य कर रही है।
ग्रीन गैंग के संस्थापक सदस्य रजत बहादुर वर्मा ने बताया कि कई वर्षों से सक्रियता से हरियाली पर कार्य रहे सूरज सिंह गौर को नव वर्ष पर राज्य का प्रभारी नियुक्त किया गया। जिससे ग्रीन गैंग के विस्तार को नई उर्जा मिलेगी।
इसी के साथ नव वर्ष पर जिला ग्रामीण पत्रकार ऐसोसिएशन का जिला मंत्री भी नियुक्त किया गया
नामित किये जाने पर सोशल एक्टिविस्ट प्रदीप सारंग, जिला अध्यक्ष ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन संतोष शुक्ला, अध्यक्ष आँखें फाउंडेशन सदानंद वर्मा, समन्वयक रजत बहादुर वर्मा, एडवोकेट कर्मवीर सिंह,विजय कुमार सिंह दीपू,राजदीप सिंह,शिवम् मिश्रा,रामानंद, सत्यम मिश्रा,नितिन सिंह आदि सैकड़ों लोगों ने शुभकामनाएं व बधाई दी हैं।

Related Articles

Back to top button