‘बलिया महोत्सव’ के लिए पुलिस परेड ग्राउंड में स्टेज तैयार

पद्मश्री कैलास खेर, रविकिशन, निरहुआ बिखेरेंगे जलवा

बलिया। आज जनपद की स्थापना दिवस के अवसर पर बलिया पुलिस परेड ग्राउंड के मैदान में तैयार हो गया है जहां कला, संस्कृति और विरासत का बेजोड़ संगम देखने को मिलेगा। जिसमें पद्मश्री कैलाश खेर, दिनेशलाल यादव निरहुआ, रवि किशन के अलावा जिले के स्थानीय कलाकार से लेकर बाहर के भी स्टार कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। बता दे कि बलिया जनपद स्थापना दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से 1 नवंबर से 3 नवंबर तक पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में बलिया महोत्सव का आयोजन होगा। इसमें कला और संस्कृति से जुड़े विविध कार्यक्रम होंगे। यह कार्यक्रम परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के प्रयास से होगा। जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने बताया कि पहले दिन, यानि एक नवंबर को कुल पांच कार्यक्रम होंगे, जिसमें पहला कार्यक्रम बहुद्देशीय सभागार में प्रधान सम्मान समारोह का आयोजन दिन में 11 बजे से 01 बजे तक होगा। इसके मुख्य अतिथि पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह तथा विशिष्ट अतिथि सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त होंगे। सभागार में ही दोपहर 2 से 3 बजे तक यूथ कानक्लेव का आयोजन होगा, जिसके मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र वशिष्ठ अतिथि राज्यसभा सांसद नीरज शेखर होंगे। शाम 4 बजे से 6 बजे तक पुलिस लाइन ग्राउंड में आयोजित नृत्य प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेत्री अपर्णा यादव शामिल होंगी। पुलिस लाइन में ही स्टार नाइट का आयोजन 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक होगा, जिसमें पद्मश्री कैलाश खेर अपनी प्रस्तुति देंगे। रात्रि 9 से 11 बजे तक दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन होगा।

Related Articles

Back to top button