प्रदेश के कर्मचारियों व शिक्षकों ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

कर्मचारी व शिक्षक दिसंबर 2023 में जाएंगे हड़ताल पर

सीएमओ कार्यालय से हस्ताक्षर अभियान की हुई शुरुआत

बलिया। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर संयुक्त मंच उत्तर प्रदेश के प्रदेश व्यापी आह्वान पर उत्तर प्रदेश के कर्मचारी व शिक्षक दिसंबर में हड़ताल पर जाने का मन बना लिया है। प्रदेश के कर्मचारियों व शिक्षकों से एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर कराया जा रहा है। जिसकी मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलिया कार्यालय से बुधवार को शुरुआत हुई। जिसमें अरबन, मलेरिया, फाइलेरिया कर्मचारी संघ, राजकीय वाहन चालक संघ, बेसिक हेल्थ वर्कर एसोसिएशन (पुरुष/ महिला), चिकित्सा स्वास्थ्य मिनिस्ट्रीयल संघ, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ (स्वास्थ्य विभाग) के संयुक्त तत्वावधान में सैकड़ों स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने अपनी सहमति पत्र पर हस्ताक्षर कर हड़ताल के लिए सहमति जताई।

इस अवसर पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के मंडल अध्यक्ष सुशील कुमार त्रिपाठी, जिला मंत्री वेद प्रकाश पाण्डेय, अक्षयवर नाथ पाण्डेय, विरेन्द्र यादव, जितेन्द्र कुमार, राजेश रावत, आशुतोष राय,वाइडी मिश्रा, विनय प्रकाश, शशि सिंह, हैदर अली, ओम प्रकाश पाण्डेय, सोनू कुमार, रितेश श्रीवास्तव, मुन्ना बाबू, सुदामा प्रसाद, राजेश बाबू, अभिषेक सिंह, मुन्ना राम आदि विभिन्न कर्मचारियों एवं संगठनों के पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

Related Articles

Back to top button