महिला के शव से आंखे निकालने के मामले में स्टाफ व कर्मचारी भी शक के दायरे मे पहुचें

बदायूं। महिला के शव से आंखें गायब होने के मामले में अब पोस्टमार्टम हाउस के कर्मचारी पुलिस और प्रशासन की जांच के केंद्र में हैं। जल्द ही उनके नाम भी विवेचना में शामिल किए जा सकते हैं।
इस मामले में पोस्टमार्टम करने वाले दो डॉक्टरों सहित कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। दोनों चिकित्सकों को जेल भेज दिया था। इस मामले में शासन स्तर से सीएमओ पर कार्रवाई हुई थी। डीएम मनोज कुमार ने मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए थे। एडीएम प्रशासन विजय सिंह के नेतृत्व में कमेटी जांच कर रही है। वहीं मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों का भी बोर्ड गठित किया था। बोर्ड ने अपनी रिपोर्ट अधिकारियों को सौंप दी थी। रिपोर्ट के बाद पुलिस ने जांच के दौरान डॉक्टरों पर लगी मानव अंग प्रत्यारोपण की धारा को हटा दिया था। विवेचना में धारा हटाए जाने के बाद कोर्ट ने दोनों चिकित्सकों को जमानत दे दी थी।

Related Articles

Back to top button