सपा ने प्रिया सरोज को दिया टिकट, समर्थकों में खुशी की लहर

जौनपुर। समाजवादी पार्टी ने मछलीशहर सुरक्षित सीट से हाई कोर्ट की अधिवक्ता प्रिया सरोज को टिकट दिया।

प्रिया सरोज केराकत विधानसभा के विधायक और मछलीशहर के पूर्व सांसद तूफानी सरोज को बेटी है। वर्तमान समय में वह हाई कोर्ट में राजनीति के साथ प्रैक्टिस भी कर रही है। टिकट की घोषणा के बाद सपा समर्थकों में खुशी की लहर है।

महिला शक्ति को दिया टिकट
मछलीशहर विधानसभा अध्यक्ष सूर्यभान यादव ने बताया जैसे ही प्रिया सरोज को टिकट मिलने की सूचना पर सभी कार्यकर्ता ने अपने मुखिया अखिलेश यादव को धन्यवाद दिया। जौनपुर समाजवादी पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष श्याम नारायण बिंद ने महिला शक्ति को लोकसभा टिकट मिलने पर जीत की गारंटी मान रहे।

श्याम नारायण बिंद ने कहा महिला विधायक के बाद महिला सांसद भी मछलीशहर की जनता चुनने जा रही है। वही वरिष्ठ सपा नेता पंधारी लाल यादव ने कहा कि अखिलेश यादव द्वारा जारी घोषणा पत्र प्रिया सरोज की जीत की गारंटी बनेगी। इसके अलावा नगर के चुंगी चौराहे पर जुटे सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने टिकट की घोषणा के बाद खुशी जाहिर किया।

Related Articles

Back to top button