सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने जाति जनगणना, अधिकार और सम्मान के बारे में की बात

भोपाल। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने गुरुवार को कहा कि कांग्रेस ने मंडल आयोग की सिफारिशें लागू नहीं कीं और जाति जनगणना का विरोध किया है। मध्य प्रदेश के छतरपुर के राजनगर में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अब चुनावों को ध्यान में रखते हुए जाति जनगणना के बारे में बात कर रही हैं।

मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को चुनाव होंगे
अखिलेश ने कहा, ‘‘कांग्रेस, जिसने कभी सामाजिक न्याय की बात नहीं की, आज ऐसा कर रही है। मंडल आयोग की सिफारिशें किसने रोकीं कांग्रेस ने। जाति जनगणना किसने रोकी? कांग्रेस ने।”

जाति जनगणना, अधिकार और सम्मान के बारे में की बात
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘सपा का मानना है कि सामाजिक न्याय तभी मिलेगा जब जाति जनगणना होगी और सभी को उनकी आबादी के अनुपात में अधिकार और सम्मान मिलेगा। तभी बाबासाहेब आंबेडकर का सपना पूरा होगा।”

जाति जनगणना, अधिकार और सम्मान के बारे में की बात
मध्य प्रदेश पर कर्ज के बोझ के बारे में पूछे जाने पर यादव ने कहा कि ‘डबल इंजन’ सरकार के बावजूद राज्य की अर्थव्यवस्था चरमरा गई है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में कई वर्षों से सत्ता में रही बीजेपी राज्य की अनिश्चित आर्थिक स्थिति के लिए जिम्मेदार है।

अखिलेश यादव ने जाति जनगणना, अधिकार और सम्मान के बारे में की बात
सपा प्रमुख ने कहा कि हालांकि, गरीबों को सुविधाएं देने के लिए अगर कर्ज लेना पड़े तो इससे पीछे नहीं हटना चाहिए। विधानसभा में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर, यादव ने कहा कि नीतीश ने माफी मांग ली है और इसलिए अब इस पर चर्चा नहीं करनी चाहिए।

Related Articles

Back to top button