एसपी ने संविधान दिवस पर पुलिस कर्मियों को दिलाई सत्यनिष्ठा की शपथ

बाराबंकी। भारतीय संविधान दिवस पर एसपी दिनेश कुमार सिंह ने पुलिस कर्मियों को संविधान की प्रस्तावना और सत्य निष्ठा की शपथ दिलाई। इसके साथ ही जनपद की पुलिस लाइन व समस्त थानों और क्षेत्राधिकारी कार्यालयों में भी अधिकारियों द्वारा पुलिसकर्मियों को कर्तव्य निष्ठा और राष्ट्रभक्ति की शपथ दिलाई गई। रविवार को पुलिस कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि 26 नवंबर को भारतीय संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में पुलिस कार्यालय में मौजूद सभी पुलिस कर्मियों को शपथ दिलाई गई। एसपी ने भारत के संविधान और सत्य निष्ठा के शपथ दिलाई। और कहा कि हम सभी भारत के संविधान में दिए गए मूल कर्तव्यों का पालन करते हुए संवैधानिक आदर्श, राष्ट्रीय ध्वज व राष्ट्रीय प्रतीकों का आदर करेंगे। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी नगर डा. बीनू सिंह व क्षेत्राधिकारी सदर सुमित त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। वहीं शहर स्थित पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक उत्तरी आशुतोष मिश्रा व समस्त क्षेत्राधिकारियों सहित थाना व चौकी प्रभारियों द्वारा अपने अधीनस्थ पुलिसकर्मियों को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई गई।

Related Articles

Back to top button