![](https://nishpakshpratidin.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20240213-WA0047-780x470.jpg)
लहरपुर ,सीतापुर। पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र द्वारा थाना लहरपुर का वार्षिक निरीक्षण किया गया।पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना लहरपुर का निरीक्षण करते हुए महिला हेल्प डेस्क, थाना कार्यालय, मालखाना, कम्प्यूटर कार्यालय, मेस, आरक्षी बैरक के साथ-साथ सम्पूर्ण थाना परिसर का निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना कार्यालय के अभिलेखों का निरीक्षण कर बेहतर रख-रखाव व उनको अद्यावधिक रखने हेतु सर्व-सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। साथ ही समस्त कर्मचारियों को निष्ठा, मेहनत, लगन व समर्पण की भावना से अपने-अपने दायित्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं कानून व्यवस्था तथा चलाये जा रहे अभियान आदि की समीक्षा की गयी।
पुलिस अधीक्षक ने
ग्राम प्रहरी/चौकीदारों को साफा वितरित कर उनकी समस्याओं को सुना गया। थाना परिसर में सम्भ्रान्त व्यक्तियों ग्राम प्रधान/बीडीसी के साथ बैठक कर छोटी से छोटी घटना के बारे में पुलिस को तत्काल सूचना देने एवं साम्प्रदायिक सौहार्द बनाये रखने हेतु बताया गया। साथ ही थाना लहरपुर परिसर में वृक्षारोपण किया गया।