जल्द ही विश्व की सबसे बड़ी सांस्कृतिक नगरी बनेगी अयोध्या:मुख्यमंत्री भजन लाल 

राजस्थान : राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा कैबिनेट के साथ सोमवार को अयोध्या पहुंचे। उनके साथ 133 सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल आया है। वहीं, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला भी अयोध्या पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री व लोकसभा अध्यक्ष ने दशरथ कुंड पर 100 करोड़ की लागत से बनने वाले माहेश्वरी समाज की धर्मशाला की नींव रखी। सीएम ने कहा कि मैं पहले भी यहां कई बार आया। पहले रामलला के दर्शन टेंट में किए थे, लेकिन इस बार हमें रामलला के दर्शन भव्य दरबार में हो रहे हैं।   उन्होंने कहा कि 500 साल से रामलला टेंट में विराजमान थे। 22 जनवरी को भव्य मंदिर में विराजमान हुए। आने वाले समय में आप देखेंगे कि देश-दुनिया से आने वालों की कतार लगेगी। ये दुनिया की सबसे बड़ी सांस्कृतिक गौरव बढ़ाने वाली धरती होगी। मैं पहले भी यहां कई बार आया। पहले रामलला के दर्शन टेंट मे किए थे लेकिन इस बार हमें रामलला के दर्शन भव्य दरबार में प्राप्त होंगे। माहेश्वरी समाज लोगों के उत्थान का काम करता है। ये धर्मशाला श्रद्धालुओं की सेवा के लिए बहुत उपयोगी होगी

Related Articles

Back to top button