बेटे ने सम्पति विवाद में सौतेली मां को गोली मारी, गंभीर

कुशीनगर: पटहेरवा थाना क्षेत्र के फाजिलनगर नगर पंचायत के वार्ड नम्बर छह के युवक ने बुद्धवार की रात के एक बजे संपत्ति के विवाद में सौतेली मां को सोते समय गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर जब गांवके लोग जब तब पहुंचे, हमलावर भाग चुके थे। गांववालों ने गंभीर रूप से जख्मी महिला को सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। महिला के गर्दन और पैर में गोली लगी है। महिला मेडिकल कॉलेज के सर्जरी वार्ड में भर्ती है।

बताते चलें कि स्व. रविंद्र सिंह की दो शादी हुई थी। पहली पत्नी से एक पुत्र विशाल है। दूसरी पत्नी सुमित्रा (40) से एक बेटा और दो बेटियां हैं। रविंद्र सिंह के निधन के बाद विशाल और सुमित्रा तथा उसके बेटे के नाम वरासत हो गई। गांववालों के अनुसार, विशाल अपने हिस्से की काफी जमीन बेच चुका है। विवाद होने की स्थिति में सौतेली मां ने खारिज दाखिल पर कोर्ट में आपत्ति की है। इसको लेकर दोनों में अक्सर कहासुनी होती रहती थी।

बुधवार की रात विशाल अपने तीन दोस्तों को घर पर भोजन के लिए बुलाया। देर रात तक दावत का दौर चला। इस दौरान सौतेली मां सुमित्रा बच्चों के साथ सो गई। रात करीब एक बजे लोगों ने गोली चलने की आवाज सुनी तो मौके की तरफ दौड़ पड़े। सुमित्रा के घर का दरवाजा खुला था। अंदर जाने पर वह खून से लथपथ अचेत पड़ी थीं। उनके पैर और गर्दन पर गोली लगी थी। गांववालों ने उन्हें सीएचसी फाजिलनगर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। डॉक्टर के अनुसार महिला बोल पाने की स्थिति में नहीं है।

सूचना के बाद पहुंची पुलिस घटना की जानकारी लेते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गई। सूत्रों के अनुसार, पुलिस विशाल व उसके दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सीओ जितेंद्र सिंह कालरा ने बताया कि घायल महिला के भाई की तहरीर पर विशाल समेत दो लोगों पर हत्या के प्रयास का संगीनधाराओ में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबीश दे रही है

Related Articles

Back to top button