किसी और ने फूंक दिया रावण का पुतला बीजेपी अध्यक्ष को फूंकना था रावण का पुतला…

सिकंदरपुर, बलिया। स्थानीय बस स्टेशन चौराहे पर बुधवार की दोपहर 30 फुट रावण का प्रतीकात्मक पुतला दहन करने के लिए सैकड़ों की संख्या में युवाओं की टोली पहुंची। जहां जिलाध्यक्ष भाजपा संजय यादव व अध्यक्ष प्रतिनिधि नगर संजय जायसवाल के नेतृत्व में पुतला दहन का कार्यक्रम होना था। तभी युवाओं में से किसी के द्वारा अचानक ही पुतले में आग लगा दिया गया। अचानक पुतले में आग लगने से अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। दहन के बाद सभी युवा पुतला छोड़कर आग लगाने वाले को खोजने लगे। तभी अचानक पुतला नीचे गिर गया। सिकंदरपुर थानाध्यक्ष दिनेश पाठक व चौकी प्रभारी रवींद्र पटेल ने तत्काल वहां से सभी को हटाकर भगदड़ की स्थिति को शांत कराया। वहीं पुतले में बांधे गए पटाखे दूर-दूर तक छिटक रहे थे।

Related Articles

Back to top button