समाजसेवी और उद्यमी पं. श्यामनाथ शर्मा का निधन

रविवार को सुबह 11 बजे नागेश्वरनाथ स्थित श्मशान घाट के लिए निकलेगी अंतिम यात्रा

बाराबंकी। जिले के प्रमुख समाजसेवी, उद्यमी व धनोखर श्री हनुमान मंदिर के मुख्य ट्रस्टी पं श्यामनाथ शर्मा (गोकुला बुक डिपो वाले) का शनिवार को हृदय गति रुकने से निधन हो गया। वह करीब 82 वर्ष के थे। वे काफी समय से रक्तचाप की बीमारी से पीड़ित थे। शनिवार दोपहर को उनका नगर के लैय्या मंडी स्थित शिवरतन निवास में निधन हो गया। वह अपने पीछे तीन बेटे, तीन बेटियों, बहुओं सहित नाती, पोतों के पूरे परिवार को छोड़ गए हैं। निधन की खबर मिलते ही लोगों उनके आवास पर लोगों का तांता लग गया। उनके तीन पुत्र राजीव रंजन शर्मा, अतुल शर्मा और अनुज शर्मा को सांत्वना देने के लिए काफी लोग पहुंचे। रविवार को उनके आवास से अंतिम यात्रा सुबह ग्यारह बजे नागेश्वर नाथ स्थित श्मशान घाट के लिए रवाना होगी। उनके निधन पर तमाम व्यापारिक, सामाजिक, स्वयंसेवी संगठनों के साथ विभिन्न राजनीतिक दलों और परिवारीजनों ने भी शोक संवेदना व्यक्त की। उत्तर प्रदेश सरकार के खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा, गांधीवादी चिंतक राजनाथ शर्मा, पूर्व सांसद डॉ पी.एल पुनिया, एनसीपी प्रदेश अध्यक्ष धनंजय शर्मा, सभासद अश्वनी शर्मा, सरदार अवतार सिंह, कैलाश नाथ शर्मा, अशोक शुक्ला, उद्यमी दिनेश टंडन, मृत्युंजय शर्मा, कांग्रेस प्रवक्ता सरजू शर्मा, बब्बू अरोड़ा, पवन शर्मा, राहुल त्रिपाठी, नीरज दुबे, अमिताभ यादव आदि ने भी उनके निधन पर दु:ख व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button