भैंस बांधते समय महिला को सांप ने डंसा, मौत से परिजनों में कोहराम

हमीरपुर : थाना बिंवार क्षेत्र के ग्राम सायर मे जानवर बांधते समय महिला को हाथ मे सर्प ने काट लिया। परिजनो ने मौदहा के सामुदायिक स्वास्थ केंद्र लेकर गए। जहां हालत गंभीर देख उसे सदर अस्पताल मे रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

ग्राम सायर निवासी 48 वर्षीय सुखदेवी पत्नी अरविंद प्रजापति शनिवार की रात दरबाजे से अंदर बाड़े मे भैंस बाधने गई। नीचे बांधते समय छिपे बैठे सर्प ने उसके हाथ मे काट लिया। जानकारी पर उसे परिजन सामुदायिक स्वास्थ केंद्र लेकर आए। जहां हालत गंभीर देख़ उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल मे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Related Articles

Back to top button