स्मृति ईरानी ने स्कूटी में केशकाल से कोंडागांव तक किया रोड शो….

कोंडागांव: भाजपा की स्टार प्रचारक केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने रविवार को भाजपा के कोंड़ागांव उम्मीदवार पूर्व मंत्री लता उसेंडी के प्रचार के लिए स्कूटी में केशकाल से कोंडागांव तक रोड शो किया। इस रोड शो में भाजपा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। कुछ देर बाद बोरगांव से बहीगांव होते हुए स्मृति ईरानी फरसगांव पहुंचेगी, जहां आमसभा को संबोधित करेंगी। इसके बाद शाम 4:15 बजे वे कटघोरा के लिए रवाना हो जायेंगी, जहां आमसभा को संबोधित करने के बाद शाम 6:30 बजे कोरबा में आमसभा को संबोधित करेंगी, कोरबा में ही रात्रि विश्राम करेंगी।

गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी आज रविवार सुबह केशकाल पहुंची, जहां उनका एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद एक कार्यकर्ता घर पहुंचकर चाय बनाई और उन से चाय पर चर्चा किया। केशकाल में भाजपा कार्यकर्ताओं से चाय बनाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस बीच भाजपा कार्यकर्ता काफी उत्साहित दिखें, जब किचन में स्मृति चाय बना रही थी, तब उन्हें महिला कार्यकर्ताओं ने घेर रखा था। उसके बाद चाय पीते-पीते हुए स्मृति ने कार्यकर्ताओं से आत्मीय संवाद किया।

Related Articles

Back to top button