![](https://nishpakshpratidin.com/wp-content/uploads/2023/10/Ntv-1.jpg)
बलिया। पॉक्सो एक्ट के मामले में सुनवाई करते हुए सिविल कोर्ट के विशेष न्यायाधीश की अदालत ने मंगलवार की दोपहर आरोपी को छह वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई। इसके साथ ही 10 हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया। आरोपी का नाम आफताब अंसारी निवासी बिहरा हरपुर थाना नगरा का रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ वर्ष 2022 में नगरा थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस द्वारा न्यायालय में चार्जशीट प्रस्तुत करने के बाद साक्ष्यों के न्यायिक परिसीलन करने के उपरांत विशेष न्यायाधीश की अदालत ने आरोपी को छह वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई। इसके साथी 10 हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया।