दिव्यांगों के लिए छह हजार रुपये माह पेंशन दिलायी जाए- जिलाध्यक्ष

बदायूं । राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी की मासिक पंचायत मालवीय आवास पर की गयी। जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने समस्याओं पर चर्चा की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि दिव्यांगों के लिए छह हजार रुपये माह पेंशन दिलायी जाए। इसके साथ ही वंचित दिव्यांगों को ट्राईसाइकिल दिलायी जाएं। दिव्यांगों के लिए फुटपाथ किनारे आजीविका चलाने के लिए जगह उपलब्ध करायी जाए। दिव्यांगों की न सुनने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। राजेश कुमार बागरे, महात्मा नारायण गिरि, विनोद सिंह, बालकराम, रतन, विष्णु कुमार, सत्यपाल, राम रतन, रमेश, मानकश्री, नंदलाल, रामसिंह, नंदराम, अवनीश, वीरवती, विद्या देवी, शकीरा, राम अवतार मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button