आसमान से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण मिलने से मचा हड़कप

बदायूं। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव मुबारकपुर में आसमान से एक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण गिरने से कौतूहल का बन गया। उपकरण के साथ गुब्बारा भी बंधा था। जो नीचे जमीन पर गिरने से फट गया। उपकरण भारत सरकार लिखा है। पुलिस ने पहुंचकर उपकरण को प्रिजर्व कर लिया है। पुलिस मौसम से जुड़ा उपकरण मान रही है। देर शाम तक पुलिस को सटीक जानकारी नहीं मिल सकी है।

Related Articles

Back to top button