सिक्किम त्रासदी : पनबिजली परियोजना की सुरंग से छह लोगों का सुरक्षित बचाया गया

गंगटोक । उत्तरी सिक्किम के चुंगथांग में सिक्किम ऊर्जा (पूर्व में तीस्ता ऊर्जा) जलविद्युत परियोजना की बांध की सुरंग में से छह लोगों को सुरक्षित बचाया गया है। इनमें एक अधिकारी और पांच मजदूर शामिल हैं। यह जानकारी आईटीबीपी की 11वीं बटालियन ने दी है।

गत 3-4 अक्टूबर की रात को उत्तरी सिक्किम में दक्षिण ल्होनाक झील के फटने के बाद तीस्ता नदी में आई बाढ़ से चुंगथांग सबसे अधिक प्रभावित हुआ था। यहां 1200 मेगावाट की जलविद्युत परियोजना सिक्किम ऊर्जा का बांध बाढ़ से पूरी तरह नष्ट हो गया है। साथ ही यहां कई घर भी बह गए थे। बाढ़ ने चुंगथांग को जोड़ने वाली सड़कों को भी नष्ट कर दिया है, इस कारण चुंगथांग से संपर्क टूट गया है। इसके चलते यहां बाढ़ से हुई वास्तविक क्षति का आकलन नहीं हो सका है। इस बीच जलविद्युत परियोजना की सुरंग से छह लोगों को सुरक्षित बचाने की जानकारी मिली है। इनमें कंपनी के एजीएम भीम सिंह भी शामिल हैं। उनके अलावा मजदूर महेंद्र सिंह, सुभम कर्मछार, अमित कुमार, बिपुल नार्जिनारी और संचमान लिम्बू हैं।

Related Articles

Back to top button