शुभमन गिल ने 41 गेंदों में जमाया अर्धशतक, भारत का स्‍कोर 100 रन के पार

भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच आज मुंबई के वानखेड़े स्‍टेडियम पर वर्ल्‍ड कप 2023 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। भारतीय टीम के कप्‍तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी का फैसला किया है।

भारतीय टीम ने अपनी प्‍लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है। न्‍यूजीलैंड ने भी अपनी प्‍लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है।

भारत के 150 रन पूरे
भारतीय पारी के 150 रन पूरे हो चुके हैं। शुभमन गिल ने फिलिप्स के ओवर में एक सिक्स लगाया। गिल 74 और कोहली 26 रन बनाकर खेल रहे हैं।

गिल और कोहली के बीच अर्धशतकीय साझेदारी
गिल और कोहली के बीच 64 गेंद पर 71 रन की साझेदारी हो चुकी है। गिल 67 और विराट कोहली 27 रन बनाकर खेल रहे हैं।

18वें ओवर में बने मात्र 6 रन
18वें ओवर में 6 रन बने। ग्लेन फिलिप्स ने बेहतरीन गेंदबाजी की। शुभमन गिल और कोहली को कोई बड़ा शॉट नहीं लगाने दिया। गिल 65 और कोहली 23 रन बनाकर खेल रहे।

शुभमन गिल की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी
शुभमन गिल ने 17वें ओवर में एक सिक्स और एक चौका लगाया। अर्धशतक बनाने के बाद शुभमन गिल तेज बल्लेबाजी कर रहे हैं। शुभमन 63 रन और कोहली 19 रन बनाकर खेल रहे हैं

16वें ओवर में बने तीन रन
रचिन रवींद्र ने अपने स्पेल को दूसरे ओवर में तीन रन दिए। कोहली और शुभमन गिल संभलकर खेल रहे हैं। गिल के बल्ले से लगातार रन निकल रहे हैं।

मिचेल सैंटनर के ओवर में 4 रन बने
मिचेल सैंटनर पारी का 15वां ओवर करने आए। शुभमन गिल और विराट कोहली इस ओवर में बाउंड्री नहीं जमा सके। दोनों बल्‍लेबाजों ने सिंगल-सिंगल करके ओवर से चार रन बटोरे। इस ओवर में 4 रन बने।

शुभमन गिल का अर्धशतक
रचिन रवींद्र पारी का 14वां ओवर करने आए। विराट कोहली ने पहली गेंद पर एक्‍स्‍ट्रा कवर्स की दिशा में शॉट खेलकर दो रन लिए। फिर कोहली ने मिड ऑन की दिशा में शॉट खेलकर सिंगल लिया। फिर गिल ने लांग ऑफ की दिशा में एक रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया। गिल ने 41 गेंदों में सात चौके और एक छक्‍के की मदद से पचासा पूरा किया। कोहली ने पांचवीं गेंद पर कवर्स के पास से खूबसूरत बाउंड्री जमाई। इस ओवर में 10 रन बने।

गिल अर्धशतक के करीब
लोकी फर्ग्‍यूसन पारी का 13वां ओवर करने आए। पहली ही गेंद पर गिल ने पुल शॉट खेलकर बाउंड्री जमाई। अगली गेंद पर गिल ने उसी दिशा में छक्‍क जमाई। तीसरी गेंद पर गिल ने सिंगल लिया। कोहली ने पांचवीं गेंद पर सिंगल लिया। इस ओवर में 12 रन बने।

सैंटनर का शानदार ओवर
मिचेल सैंटनर पारी का 12वां ओवर करने आए। उन्‍होंने पहली चार गेंदों में गिल को हाथ खोलने का मौका नहीं दिया। पांचवीं गेंद पर गिल ने स्‍वीप शॉट खेलकर दो रन दौड़े। आखिरी गेंद पर उन्‍होंने सिंगल लिया। इस ओवर में 3 रन बने।

टिम साउथी का किफायती ओवर
टिम साउथी ने अपने स्‍पेल का चौथा ओवर डाला। शुभमन गिल ने दूसरी गेंद पर मिडविकेट और मिड ऑन के बीच से चौका जमाया। इस ओवर में 5 रन बने।

गिल ने जमाई शानदार पारी खेली
लोकी फर्ग्‍यूसन पारी का 10वां और अपने स्‍पेल का दूसरा ओवर करने आए। गिल ने दूसरी गेंद पर पुल शॉट जमाकर बाउंड्री जमाई। चौथी गेंद पर गिल जल्‍दी पोजीशन में आए और पुल शॉट खेलकर बाउंड्री जमाई। इस ओवर में 9 रन बने।

रोहित शर्मा 47 रन बनाकर हुए आउट
टिम साउथी ने छोर बदलकर गेंदबाजी की। वो ट्रेंट बोल्‍ट की जगह गेंदबाजी करने आए। साउथी ने दूसरी गेंद पर रोहित शर्मा को पवेलियन की राह दिखाई। साउथी ने 111 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद डाली, जिस पर रोहित शर्मा ने हवाई शॉट खेल दिया। मिड ऑफ पर केन विलियमसन ने बहुत ही अच्‍छा कैच लपका। दर्शनीय कैच कहना सही होगा। रोहित शर्मा ने 29 गेंदों में चार चौके और चार छक्‍के की मदद से 47 रन बनाए। फिर चौथी गेंद पर कोहली के खिलाफ एलबीडब्‍ल्‍यू की अपील की गई। मगर डीआरएस ने कोहली को सुरक्षित किया। इस ओवर में 5 रन बने और एक विकेट आया।

रोहित शर्मा अर्धशतक के करीब
गेंदबाजी में एक और परिवर्तन। मिचेल सैंटनर की जगह लोकी फर्ग्‍यूसन आक्रमण पर आए। पहली गेंद पर गिल ने शॉट खेला, लेकिन गेंद सीधे कवर्स के फील्‍डर के हाथों में गई। अगली ही गेंद पर गिल ने शानदार कवर ड्राइव जमाकर बाउंड्री हासिल की। तीसरी गेंद पर गिल ने मिडविकेट की दिशा में शॉट खेलकर दो रन लिए। फिर गिल ने स्‍ट्रेट ड्राइव खेली, लेकिन टिम साउथी ने बाउंड्री पर शानदार डाइव लगाकर गेंद रोक ली। इस ओवर में 9 रन बने।

बोल्‍ट की शानदार वापसी
ट्रेंट बोल्‍ट अपने स्‍पेल का चौथा ओवर करते हुए। बोल्‍ट ने शुरुआती चार गेंदों में रोहित शर्मा को कोई रन नहीं बनाने दिया। पांचवीं गेंद पर रोहित ने प्‍वाइंट के पास से शॉट खेलकर दो रन लिए। इस ओवर में 3 रन बने।

रोहित का बल्‍ला मचा रहा हल्‍ला
गेंदबाजी में परिवर्तन। बाएं हाथ के स्पिनर मिचेल सैंटनर को टिम साउथी की जगह लेकर आए। रोहित शर्मा ने पहली गेंद को सम्‍मान दिया। दूसरी गेंद पर उन्‍होंने फाइन लेग की दिशा में चौका जमाया। अगली गेंद पर उन्‍होंने पुल शॉट खेलकर डीप मिडविकेट पर छक्‍का जड़ दिया। अगली गेंद पर शर्मा जी ने सिंगल लिया। इस ओवर में 11 रन बने।

रोहित शर्मा ने तोड़ डाला क्रिस गेल का रिकॉर्ड
ट्रेंट बोल्‍ट अपने स्‍पेल का तीसरा ओवर करने आए। रोहित शर्मा ने ओवर की दूसरी गेंद पर छक्‍का जमाकर क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। रोहित शर्मा वर्ल्‍ड कप में 50 छक्‍के जमाने वाले दुनिया के पहले बल्‍लेबाज बन गए हैं। उन्‍होंने क्रिस गेल (49) का रिकॉर्ड तोड़ा। इस ओवर में 9 रन बने।

रोहित ने खेले खूबसूरत शॉट्स
टिम साउथी अपने स्‍पेल का दूसरा ओवर करने आए। शुभमन गिल ने दूसरी गेंद पर मिड ऑफ की दिशा में शॉट खेलकर तेजी से सिंगल लिया। साउथी ने तीसरी गेंद शॉर्ट लेंथ की डाली, जिस पर रोहित शर्मा ने पुल शॉट खेलकर चौका जमाया। अगली गेंद पर रोहित शर्मा ने खूबसूरत फ्लिक खेलकर स्‍क्‍वायर लेग की दिशा में छक्‍का जमाया। पांचवीं गेंद पर रोहित शर्मा ने सिंगल लिया। इस ओवर में 13 रन बने।

रोहित शर्मा का जबरदस्‍त सिक्‍स
ट्रेंट बोल्‍ट पारी का तीसरा ओवर करने आए। शुरुआती दो गेंदों पर रोहित शर्मा को हाथ खोलने का मौका नहीं दिया। फिर बोल्‍ट ने अपना साइड बदला और राउंड द विकेट से गेंदबाजी करने आए। रोहित शर्मा ने तीसरी गेंद पर आगे बढ़कर कवर्स के ऊपर से छक्‍का जमा दिया। इसके बाद बोल्‍ट ने लगातार दो डॉट गेंदें डाली। फिर बोल्‍ट लय भटके और लेग साइड के बाहर गेंद डाली। भारत को एक्‍स्‍ट्रा का 1 रन मिला। इस ओवर में 7 रन बने।

गिल ने जमाई दो बाउंड्री
टिम साउथी न्‍यूजीलैंड की तरफ से दूसरा ओवर करने आए। शुभमन गिल उनका सामना करने को तैयार थे। गिल ने तीसरी और चौथी गेंद पर लगातार बाउंड्री जमाई। चौथी गेंद पर जरूर गिल को भाग्‍य का सहारा मिला। इस ओवर में 8 रन बने।

भारत की बल्‍लेबाजी शुरू
भारत की तरफ से कप्‍तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल पारी की शुरुआत करने आए। न्‍यूजीलैंड की तरफ से ट्रेंट बोल्‍ट पहला ओवर करने आए। रोहित शर्मा ने स्‍ट्राइक ली और पहली ही गेंद पर मिडविकेट व मिड ऑन के बीच से शॉट खेलकर दो रन लिए। इसके बाद उन्‍होंने चौथी गेंद पर मिडविकेट के ऊपर से चौका जमाया। अगली गेंद पर रोहित शर्मा ने मिड ऑफ के पास से बेहतरीन ड्राइव जमाकर बाउंड्री हासिल की। इस ओवर में 10 रन बने।

भारत ने जीता टॉस
भारतीय टीम के कप्‍तान रोहित शर्मा ने बुधवार को वर्ल्‍ड कप 2023 के पहले सेमीफाइनल में न्‍यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने का फैसला किया है।

भारतीय टीम कर रही अभ्‍यास
भारतीय टीम इस समय वानखेड़े स्‍टेडियम पर जोरदार अभ्‍यास में जुटी हुई है। केएल राहुल और मोहम्‍मद शमी के बीच काफी गंभीर बातचीत होते हुए देखी जा रही है। कप्‍तान रोहित शर्मा कैच लेने का अभ्‍यास कर रहे हैं। विराट कोहली बल्‍लेबाजी का अभ्‍यास कर रहे हैं। कुछ ही देर में टॉस होगा।

सुरेश रैना ने दी बधाई
भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी सुरेश रैना ने रोहित ब्रिगेड को सेमीफाइनल मैच के लिए शुभकामनाएं दी है। रैना ने अपना फोटो शेयर करते हुए कैप्‍शन लिखा, भारतीय टीम को मैच के लिए शुभकामनाएं।

Related Articles

Back to top button