”श्री राम मंदिर आंदोलन के अग्रदूत, थे श्रद्धेय कल्याण सिंह ‘बाबूजी’ – अभिषेक गुप्ता

खैराबाद सीतापुर पवित्र भुइयां ताली तीर्थ पर आज लोधी समाज द्वारा हिंदू हृदय सम्राट कल्याण सिंह की जन्म जयंती महंत बजरंगमुनि की अध्यक्षता में मनाई गई व रानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा स्थापित करने के लिए भूमिपूजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि नगर विकास राज्य मंत्री श राकेश राठौर गुरु ,विशिष्ट अतिथि अभिषेक गुप्ता मुख्य रूप से जगदीश प्रसाद लोधी, भगवती गुप्ता विश्राम सागर राठौर, बृजेश रस्तोगी राम मनोहर लोधी, शिवा लोधी उपस्थित रहें, अभिषेक गुप्ता ने कार्यक्रम में कहा राममंदिर आंदोलन के सबसे बड़े चेहरे और दो बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे रामभक्त स्व. कल्याण सिंह का सारा जीवन संघर्षों भरा रहा है। उनकी 92वीं जयंती 5 जनवरी को है। वे बेशक दो बार सूबे के मुख्यमंत्री बने। मगर देश की राजनीति में हिंदुत्व के नायक का खिताब उन्होंने यूं ही नहीं पाया। न कभी पद पर बने रहने के लिए उसूलों से समझौता किया और न राजनीति में सौदा किया। एक इंटर कॉलेज के शिक्षक से लेकर सूबे के मुख्यमंत्री व राज्यपाल तक के संघर्षों भरे सफर की डगर बेहद कांटों भरी रही। जिसके दम पर वे हिंदू हृदय सम्राट तक कहलाए गए।

Related Articles

Back to top button