श्री राम जन्मभूमि की माटी प्रसाद का भावपूर्ण हुआ वितरण

बदायूं/संभल । भारतीय इतिहास संकलन समिति के सदस्यों ने अयोध्या का प्रसिद्ध भगवा चंदन रामलला को भोग लगा प्रसाद और श्री राम मंदिर की पावन मिट्टी एवं सरयू का पवित्र जल चंदौसी में विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर आस्था और श्रद्धा के साथ श्री राम भक्तों को भेंट किया।
भारतीय इतिहास संकलन समिति के जिला अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा के नेतृत्व में जिला उपाध्यक्ष बृजमोहन गुप्ता, संतोष कुमार गुप्ता, हरद्वारी लाल मिश्रा एवं अश्वनी कुमार शर्मा ने गणेश कॉलोनी, रामनवमी मोहल्ला, कैथल गेट, संभल गेट तथा एस एम डिग्री कॉलेज में पहुंचकर आस्था और श्रद्धा के साथ राम भक्तों को प्रसाद भेंट किया। एस एम डिग्री कॉलेज में आयोजित प्रसाद वितरण कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर दानवीर सिंह यादव ने कहा कि घर बैठे सरयू का पवित्र जल रामलला को भोग लगा प्रसाद और वहां की पावन पवित्र माटी पाकर जीवन धन्य हो गया। ऐसे अयोध्या भ्रमण करने वाले जिम्मेदार कार्यकर्ताओं को शत-शत वार नमन। उन्होंने अयोध्या के भव्य दिव्य श्री राम मंदिर से जुड़ी जन भावनाओं को साकार होने पर सभी राम भक्तों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

चंदन, माटी, प्रसाद एवं सरयू जल भेंट करते हुए भारतीय इतिहास संकलन समिति के जिला अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा ने कहा कि राम शब्द में र का अर्थ है रचना करने वाला आ का अर्थ है आहार अर्थात पोषण करने वाला और म का अर्थ है मृत्यु प्रदान करने वाला। अर्थात ब्रह्मा विष्णु महेश तीनों शक्तियां जिसमें समाहित हैं उसी का नाम राम है। उन्होंने रामलला, राम मंदिर और अयोध्या का विशद और मनोहारी वर्णन करते हुए वहां की सरकारी एवं संगठन द्वारा की गई व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए विस्तार से समझाया और सभी आम जन को अयोध्या श्री राम जन्मभूमि दर्शन के लिए प्रेरित किया। जिला उपाध्यक्ष बृज गोपाल गुप्ता ने कहा कि अयोध्या श्री राम जन्मभूमि की माटी, भोग लगा प्रसाद, भगवा चंदन और सरयू का पवित्र जल भारतीय इतिहास संकलन समिति के सदस्यों द्वारा सभी राम भक्तों को वितरित किया जा रहा है, ताकि हमारे सभी हिंदू समाज गर्व गौरव यश वैभव सुख समृद्धि को प्राप्त हो।

अपने अध्यक्ष के उद्बोधन में भारतीय इतिहास संकलन समिति के संरक्षक प्रोफेसर डॉक्टर दानवीर सिंह यादव ने अयोध्या से लौटे भारतीय इतिहास संकलन समिति के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए उनके द्वारा प्रसाद वितरण के कार्य की भूरि भूरि प्रशंसा की और धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर हरद्वारी लाल मिश्रा, अश्वनी कुमार शर्मा, शेखर सक्सेना, डॉ हेमंत सक्सेना, डॉक्टर ए पी सिंह, डॉक्टर प्रवीण कुमार सिंह, दो सूरज शर्मा, डॉक्टर प्रदीप कुमार, डॉ पंकज सिसोदिया आदि अनेक सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए भारतीय इतिहास संकल्प समिति के प्रसाद वितरण कार्यक्रम को सराहा और श्री राम जन्मभूमि अयोध्या में मंदिर निर्माण में सभी प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष सहयोगियों की जय जयकार की। कार्यक्रम का संचालन अश्वनी कुमार शर्मा ने किया।

Related Articles

Back to top button