श्री मद भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा समिति की द्वितीय बैठक का आयोजन हुआ संपन्न

-रथ यात्रा 07 जुलाई को नगर में भ्रमण करेगी

शुक्लागंज, उन्नाव। आज रविवार श्री मद भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा समिति की द्वितीय बैठक का आयोजन समिति के अध्यक्ष वीरेन्द्र शुक्ला के आवास पर किया गया। जिसमे समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के बीच आगामी यात्रा को लेकर सबके विचार लिए गये और उन विषयों पर चर्चा की ज़िम्मेदारी समिति के पदाधिकारियों ने अपने अन्तर्गत ली।
समिति के अध्यक्ष वीरेन्द्र शुक्ला ने बताया की श्री मद भगवान जगन्नाथ जी की रथ यात्रा 07 जुलाई 2024 दिन रविवार को नगर में भ्रमण करेगी परन्तु समिति यात्रा के पहले यात्रा मार्ग का अवलोकन करने के बाद ही यात्रा मार्ग के बारे मेँ जानकारी देगी ।
पदाधिकारी दिलीप शुक्ला को रथयात्रा की देख रेख की अहम ज़िम्मेदारी सौपी गयी एवम प्रति वर्ष की भाँति महिला मण्डल को यात्रा मेँ अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ने की ज़िम्मेदारी दी गई।

आज की इस विशेष बैठक का संचालन महमन्त्री अंजनी कुमार अग्निहोत्री ने किया

बैठक मे प्रमुख रूप से धर्मेन्द्र सिंह यादव, नीलकमल दीक्षित, ओम नारायण मिश्रा, कमल वर्मा, प्रदीप शुक्ला, श्याम नरायण मिश्रा, अनूप मिश्रा, दीपक यादव, राजेश अग्निहोत्री, अरुण शुक्ला, उमालाल यादव, सन्तोष शुक्ला, दिलीप शुक्ला, मनमोहन दीक्षित, प्रमोद ओझा, रमाशंकर तिवारी, गोविन्द मोहन गुप्ता, श्री प्रकाश मिश्रा, नितिन दीक्षित, श्रेयान्स मिश्रा, अंकित तिवारी, शिवम मिश्रा, अनुज तिवारी, श्रीकान्त शुक्ला, अजय बाजपेयी, कमल किशोर दोसर, प्रेम शुक्ला, आदि सम्मानित पदाधिकारी एवम सदस्यगण उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button