श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा निमित्त अयोध्या से आये पूजित अक्षत कलश भव्य शोभा यात्रा निकाली गई।

बिसवां सीतापुर- श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या से श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा निमित्त अयोध्या से आये पूजित अक्षत कलश भव्य शोभा यात्रा कस्बे में निकाली गई। इसका जगह जगह पर स्वागत किया गया। जन्म भूमि मंदिर से प्राप्त पूजित अक्षत कलश को शीतला मंदिर बिसवां में श्रद्धालुओं के लिए दर्शन और पूजा अर्चना के लिए रखा गया। बड़ा चौराहा पत्थर शिवाला मंदिर से बिसवां से शीतला देवी मंदिर तक अक्षत कलश को समारोह पूर्वक ले जाया गया। कलश यात्रा में सैंकड़ों राम भक्त और भारी संख्या में पीले वस्त्रों से सुसज्जित महिलाएं शामिल हुईं।विहिप एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के साथ अन्य संगठनों ने गुरुवार को पूजित अक्षत कलशयात्रा का शुभारंभ बड़ा चौराहा से किया।

यात्रा का जगह -जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। कलश यात्रा कस्बे के विभिन्न मार्गों से होते हुए रामलीला चौराहे होते हुए शीतला माता मंदिर पर पहुंची।जहाँ पर रामभक्तों ने कलश यात्रा के दर्शन किये और भव्य राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को सफल बनायें जाने की अपील की।यात्रा मे जिला प्रचारक सुरेंद्र जी,जिला कार्यवाह देवेंद्र,सह जिला कार्यवाह धर्मेंद्र ,विभाग सेवा प्रमुख विमलेश सेवा भारती जिलाध्यक्ष महानारायण वर्मा,वरिष्ट साहित्यकार कमलेश मौर्य मृदु,सेवा भारती विभाग संगठन मंत्री जयसिंह,क्षेत्रीय विधायक निर्मल वर्मा, भाजपा नगर अध्यक्ष पंकज गुप्ता,ऋतुराज सिंह,दीपक शुक्ला, विशाल गुप्ता,भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष सीमा शुक्ला, शालिनी गुप्ता,सुमन अग्रवाल,रमेश बाजपेयी, रूपेश अवस्थी,आयुष मिश्रा, आशीष गुप्ता,सहित काफी संख्या में रामभक्त मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button