अन्याय के विरुद्ध सतत संघर्ष के पर्याय बने शिवपाल: गामा यादव

पीडीए संकल्प के रूप में मनाया गया पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव का जन्मदिन

बाराबंकी। स्थानीय गांधी भवन में बुधवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं जसवंतनगर से विधायक शिवपाल सिंह यादव का 69वां जन्मदिन पीडीए को मजबूत करने के संकल्प के साथ मनाया गया। कार्यक्रम आयोजक समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के विशेष आमंत्रित सदस्य गामा यादव एडवोकेट, पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविन्द कुमार सिंह गोप, पूर्व मंत्री राकेश वर्मा, विधायक सुरेश यादव, जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद व कार्यकर्ताओं ने शिवपाल सिंह यादव को गरीबों, किसानों व नौजवानों का मसीहा बताते हुए 69 किलो का केक काटा तथा दीर्घायु की कामना की। इस मौके पर जनपद के 25 वरिष्ठ समाजवादियों को शॉल ओढाकर उनका नागरिक अभिनंदन किया। कार्यक्रम के बाद में रेलवे स्टेशन स्थित सरांय में बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को केक खिलाकर खुशियां बांटी। कार्यक्रम की अध्यक्षता वयोवृद्ध समाजवादी चिन्तक राजनाथ शर्मा एवं सपा जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद ने की।

इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं राष्ट्रीय सचिव अरविन्द कुमार सिंह गोप ने कहा कि शिवपाल सिंह यादव अन्याय के विरूद्ध सतत संघर्ष के पर्याय हैे। उन्होंने नेताजी मुलायम सिंह यादव के साथ मिलकर समाजवादी मूल्यों की राजनीति शुरू की। उन्होंने कहा कि यह एक कठिन समय है, जब संसदीय मर्यादा व लोकतांत्रिक मूल्यों पर चौतरफा हमले हो रहे हैं। देश का किसान अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर आन्दोलित है। ऐसे समय हमें समाजवादी पार्टी को मजबूत करके लोकसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित करना ही शिवपाल यादव को जन्मदिन का तोहफा होगा। पूर्व मंत्री राकेश वर्मा ने कहा कि शिवपाल सिंह यादव ने हमेशा नेताजी के कंधे से कंधा मिलाकर समाजवादी विचारधारा के लिए काम किया। समाजवादी चिन्तक राजनाथ शर्मा ने कहा कि शिवपाल यादव ने सादगी और संघर्ष भरा जीवन बिताया है। वह प्रदेश के हर दिल अजीज नेता हैं। जिला अध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद ने पार्टी की नीतियों के बारे में जानकारी देकर समाजवाद को साकार करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम आयोजक एवं समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के विशेष आमंत्रित सदस्य गामा यादव ने कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताते हुए उन्हें आगामी लोकसभा चुनाव के लिए मजबूती से तैयारी करने को कहा। उन्होंने कहा कि देश की जनता परिवर्तन चाहती है, इसलिए हम सभी लोगों कोे एक साथ मिलकर काम करना होगा। कार्यक्रम का संचालन प्रीतम सिंह वर्मा ने किया। सभा को विधायक सुरेश यादव, पूर्व विधायक सरवर अली, पूर्व एमएलसी राजेश यादव राजू, अरविन्द यादव, रामगोपाल रावत, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रेया वर्मा, सरदार आलोक सिंह, खुशी राम यादव, नरेन्द्र वर्मा एडवोकेट, दानिश सिद्दीकी एडवोकेट ने सम्बोधित किया। इस मौके पर प्रमुख रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. कुलदीप सिंह, अजय वर्मा, हुमायूं नईम खान, हिमांशु यादव, सरताज चौधरी, ज्ञान सिंह यादव, अशोक प्रधान, गौतम रावत, पूनम यादव, रूमी राय, मिथलेश रावत, सतीश पाण्डेय, सरदार राजा सिंह, यशवंत यादव, रामराज यादव, अशोक द्विवेदी, जीतू सिंह, अरूणदीप वर्मा, जयन्त यादव, संदीप यादव, प्रदीप यादव, दारा यादव, सोनू महराज, कुंदन प्रधान, तुफैल प्रधान, गुड्डू प्रधान, उमाकान्त यादव, रामचन्द्र यादव, विपिन वर्मा, भीमा यादव, अमन यादव, जतिन यादव, अजय गुप्ता, विशाल यादव, धीरज रावत, नौमीलाल यादव, सुरेश गौतम, अधिवक्ता सभा जिलाध्यक्ष शान्ति ओम, सुनील यादव, जोगेन्द्र यादव, अनिल यादव, सुनील यादव, देवराम यादव, अमित श्रीवास्तव, पिंकल तिवारी, संजीव गिरी, रामसमुज यादव, संतोष रावत, वैभव सैनी आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button