पवन सिंह के टिकट वापस करने को लेकर शत्रुघ्न सिन्हा ने पहली प्रतिक्रिया दी

कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार (2 फरवरी) को भोजपुरी सुपरस्टार और भाजपा नेता पवन सिंह को आसनसोल सीट से अपना उम्मीदवार बनाया था। लेकिन, 24 घंटे के अंदर ही पवन सिंह ने आसनसोल सीट से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया। बता दें कि इस सीट से फिलहाल टीएमसी नेता शत्रुघ्न सिन्हा सांसद हैं।

पवन सिंह को लेकर क्या बोले शत्रुघ्न सिन्हा?

पवन सिंह के चुनाव न लड़ने के फैसले पर शत्रुघ्न सिन्हा ने प्रतिक्रिया साझा की है। उन्होंने कहा, पवन सिंह अच्छा आदमी है। अपना बच्चा है परिवार का है। लेकिन उसने चुनाव लड़ने का तय किया है नहीं किया है वह उसका अपना फैसला है। वो पार्टी (बीजेपी) का अंदरूनी फैसला है। इसपर मैं इस मामले में दखलअंदाजी करने वाला कौन हूं।

उन्होंने आगे पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, “हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह नहीं हैं कि मरीज देखकर पुड़िया बदलते हैं।”

पवन सिंह ने नहीं बताई चुनाव न लड़ने की वजह

पवन सिंह ने एक्स पर लिखा,”भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को दिल से आभार प्रकट करता हु। पार्टी ने मुझ पर विश्वास करके आसनसोल का उम्मीदवार घोषित किया लेकिन किसी कारण वश में आसनसोल से चुनाव नहीं लड़ पाऊंगा।”

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने शनिवार को अपनी पहली सूची जारी की है। 16 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों में से 195 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान कियाथा। भाजपा ने पश्चिम बंगाल की 20 सीटों के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी।

Related Articles

Back to top button