कुंडौरा में शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, निकाली गई भव्य कलश यात्रा

हमीरपुर : सुमेरपुर क्षेत्र के दरियापुर कुंडौरा के रामटेकरी आश्रम में शतचंडी महायज्ञ को लेकर महंत हरीओम महाराज की नेतृत्व में में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जिसका गांव में जगह जगह स्वागत किया गया।
ब्रह्मलीन सन्त स्वामी रोटीराम महाराज की तपस्थली रामटेकरी में शतचंडी महायज्ञ का आयोजन किया गया है। शुक्रवार को नयनाभिराम झांकियों के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। दोनों गांवों के भ्रमण के बाद कलश यात्रा आश्रम में पहुंच कर संपन्न हुई।जहां भागवताचार्य दिनेश महाराज ने कलश पूजन के साथ श्रीमद्भागवत कथा का की शरुआत की। उन्होंने भागवत पुराण के महत्तम पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जीवन में एक बार कथा श्रवण अवश्य करना चाहिए। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य दुष्यंत सिंह परिहार, दरियापुर प्रधान आशाराम प्रजापति, कुंडौरा प्रधान अरविंद प्रताप यादव, शशिकांत शुक्ला,पूर्व प्रधान अवधेश यादव,पंकज सिंह तोमर,राकेश शुक्ला,राहुल पालीवाल, पुनीत पालीवाल,पूर्व प्रधान पौथिया आनंद अशोक सचान,संदीप यादव, अरविंद श्रीवास्तव, रामबली सिंह, अशोक व्यास सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button