शारदीय नवरात्रि : मां सिद्धिदात्री के दर्शन को मंदिरों में लगी भीड़…

लखनऊ:- शारदीय नवरात्रि के नौवें दिवस पर सोमवार को मां सिद्धिदात्री की उपासना भक्त कर रहे हैं। मंदिरों में सुबह से ही पूजन के लिए बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ी है। इसके साथ ही नवमी पर कन्या पूजन का भी बड़ा महत्त्व है। मंदिरों और घरों में भक्त छोटी कन्याओं का पूजन कर उन्हें फल, प्रसाद, पूड़ी-सब्जी, चना, हलवा और दही-जलेबी का भोग लगाकर आशीर्वाद मांग रहे हैं। मंदिरों के बाहर लगी कतारों में बैठी कन्याओं को भक्त दान भी दे रहे हैं।

आचार्यों के अनुसार नवरात्रि का नौवां और आखिरी दिन दिन मां सिद्धिदात्री के पूजन के लिए होता है। मां दुर्गा के इस स्वरुप में देवी सिद्धिदात्री के चार हाथ हैं। साथ ही माता सिद्धिदात्री कमल पर बैठी हैं। माना जाता है कि मां सिद्धिदात्री की पूजा से हमारे जीवन में सभी सिद्धियां आती हैं। मां सिद्धिदात्री किसी भी बीमारी-रोग को चुटकी में ठीक करने की शक्ति रखती हैं।

नवरात्रि के आखिरी दिन बैंगनी रंग के कपड़े पहनकर माता का पूजन करना चाहिए। मां सिद्धिदात्री को तिल का भोग लगाने से अनहोनी से छुटकारा मिलता है।

Related Articles

Back to top button