समाजवादी सिद्धांतों के समर्थक थे शफीक उर रहमान बर्क : फरीद

समाजवादी पार्टी के सांसद शफीक उर रहमान बर्क के निधन पर आयोजित हुई शोकसभा

बाराबंकी। दिवंगत सांसद शफीक उर रहमान बर्क का निधन समाजवादी आंदोलन की क्षति है। वह समाजवादी विचारों व सिद्धांतों के प्रबल समर्थक थे समाजवादी विचारधारा को बढ़ाने में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। उक्त विचार लोहिया भवन में सांसद शफीक उर रहमान वर्क के निधन पर आयोजित शोक सभा में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री फरीद महफूज किदवई ने व्यक्त किए। श्री फरीद महफूज किदवई ने कहां कि शफीक उर रहमान बर्क किसानों के सच्चे हिमायती थे। जीवन पर्यंत वह शोषित वंचित समाज के लिए लड़ते रहे|

प्रदेश सचिव लल्लन वर्मा ने भी श्री बर्क के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि शफीक उर रहमान बर्क विधायी व संसदीय मामलों के ज्ञाता थे सांसद और विधायक रहते उन्होंने क्षेत्र व प्रदेश के विकास को प्रमुखता से रखने का कार्य सदन में किया। पूर्व प्रमुख प्रदेश सचिव मौलाना असलम इस अवसर पर कहा कि उन्होंने उन्होंने पूरी जिंदगी आवाम की खिदमत के लिए समर्पित कर दिया था और समाज के विभिन्न वर्गों के लिए आवाज बुलंद की। सपा जिला कोषाध्यक्ष प्रीतम सिंह वर्मा के संचालन में इस शोक सभा को संबोधित करने वालों में सपा जिला उपाध्यक्ष मो सबाह जिला सचिव जैसी राम यादव सिराज उस्मानी आफाक मनोज पाल चौधरी विनोद, राम पाल यादव,अशोक सिंह महिपाल सैनी अखिलेश यादव रोहित यादव रोहित वर्मा चंद्र प्रकाश राजवंशी प्रमुख थे

Related Articles

Back to top button