आग जलाने को लेकर हुई मारपीट में सात घायल

बलिया। मनियर क्षेत्र के मुड़ियारी गांव में मंगलवार को छप्पर के पास आग जलाने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में सात लोग घायल हो गए। आस पास के लोगों ने पीएचसी केन्द्र मनियर पहुचाया, जहां इलाज चल रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार
मुड़ियारी गांव में मंगलवार की दोपहर कुछ बच्चे छप्पर के पास आग जला रहे थे। दूसरे पक्ष के लोगों ने मना किया। जिसको लेकर मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष के शिवकुमार साहनी 60 वर्ष, बीरेंद्र साहनी 38 वर्ष पुत्र शिवकुमार, तारा 36 वर्ष पत्नी बीरेंद्र साहनी, रंजु 17 वर्ष पुत्री बीरेंद्र तथा दूसरे पक्ष से तीन लोग सहोदरी देवी 40 वर्ष पत्नी महेश साहनी, अतीश 18 वर्ष पुत्र महेश, सुगी 15 वर्ष पुत्री महेश साहनी घायल हो गए।

Related Articles

Back to top button