सात दिवसीय महादेव महोत्सव का जिलाधिकारी ने पिता काटकर किया उद्घाटन

रामनगर बाराबंकी। श्री लोधेश्वर महादेवा महोत्सव का वैदिक मित्रों के बीच भव्य उद्घाटन जिलाधिकारी द्वारा किया गया। पीएसी जवानों द्वारा बैंड बाजे की धुन पर जिलाधिकारी के साथ मौजूद अन्य अधिकारी भी मंदिर तक आए और लोधेश्वर महादेव की पूजा अर्चना की।

मंदिर में होती रही हर हर महादेव की गूंज
सोमवार को दिन में 11:00 बजे विश्व कल्याण द्वारा पर जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार झा पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह एमएलसी अंगद सिंह पूर्व विधायक शरद कुमार अवस्थी एडीएम अरुण कुमार सिंह उप जिलाधिकारी नागेंद्र पांडेय सहित अन्य अधिकारी व स्थानीय नेता पहुंचे जहां पर जिलाधिकारी द्वारा फीता काटकर इसका विध विधान से उद्घाटन किया गया। पंडित आदित्य पुजारी व अनिल पुजारी द्वारा वैदिक मंत्र पढ़े गए। व अधिकारियों को राम नामी अंग वस्त्र देकर उनका सम्मान भी किया गया। लोधेश्वर मंदिर में उन्होंने सभी के साथ विध विधान से जिला अभिषेक कर पूजा अर्चन दर्शन कर विश्व कल्याण की कामना की।

जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का किया गया निरीक्षण
महादेवा मंदिर की पुरानी बाग में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा करीब 20 दुकान नुमा स्टाल लगाये गए थे। जिसमें स्वयं सहायता समूहों के महिलाओं द्वारा अपने उत्पाद लगाए गए थे ।जिलाधिकारी ने सभी का बारी-बारी निरीक्षण किया व मोटे अनाज के स्टॉल पर उन्होंने बाजरा लहडरा समेत कई मोटे अनाजो का आटा भी खरीदा और लोगों से मोटे अनाज के उत्पाद खरीदने की अपील भी की। उन्होंने बिहार के हेमा मंडल द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी से मां काली की तस्वीर भी खरीदी हाथ से बनाई गई पेंटिंग बड़ी खूबसूरत लग रही थी। इसके अलावा जिलाधिकारी द्वारा मोटे उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली गांव गांव घूम कर लोगों को मोटे अनाज खाने के प्रति जागरूक करेगी।

मंच पर किया गया दीप प्रज्ज्वल
विभिन्न बच्चों के रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से पहले जिलाधिकारी ने अन्य अधिकारियों के साथ दीप प्रज्ज्वल कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रशांत बाल विद्या मंदिर कन्या इंटर कॉलेज के बच्चे शगुन गुप्ता,अनुष्का, निधि सिंह, सौम्या, गीतांजलि आयुषी,श्रद्धा द्वारा सरस्वती वंदना हे शारदे मां हे शारदे मां अज्ञानता से हमें तार दे माँ सुनाकर सांस्कृतिक कार्यक्रमो का शुभारंभ किया। यूनियन इंटर कॉलेज की रानी, नेहा, मानसी, पलक, गरिमा द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। राजकीय इंटर कॉलेज सूरतगंज की छात्रा संध्या वर्मा, सपना मौर्या ने दो नैना घनश्याम के भजन पर नृत्य प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया।यही की पायल मिश्रा अनामिका मिश्रा द्वारा राधा रानी कहो तो मैं अपनी जान दे दू गाने पर भाव भरा नृत्य प्रस्तुत किया। इसके अलावा सोनी, रुचि ने मेरा रंग दे बसंती चोला देश गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया जिसकी खूब सराहना हुई।

सपना मौर्या द्वारा झंडा ऊंचा रहे हमारा गाने पर नृत्य प्रस्तुत किया गया।कांति महाविद्यालय अमराई गांव की शिक्षका नेहा पाठक के साथ आई संस्कृति गोपाली पल्लवी पम्मी पायल बंदना शिवकन्या प्रियांशु ने हॉक डांस प्रस्तुत कर खूब वह वही बटोरी। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सूरतगंज की छात्राएं मोहिनी सीखा अर्चना शिवानी वंदना संगीता आदि ने देशगीत पर नृत्य प्रस्तुत कर देश भक्ति में डुबो दिया। यही की छात्रा मुन्नी सैनी आशा आरती वर्मा ने लोक नृत्य पेश किया।जय मां सरस्वती पब्लिक मोंटेसरी स्कूल मधवा जलालपुर की छात्र आदित्य आकृति अलका सौम्या दीपिका ने अय मेरे प्यारे वतन तुछ पे दिल कुर्बान हूं गाने पर डांस किया जिसकी लोगों ने खूब सराहना की।

जिलाधिकारी ने की अपील
मंच से जिलाधिकारी ने कहा यह महोत्सव आप सभी का है। प्रशासन साथ में लगा हुआ है।भारी से भारी संख्या में आकर महोत्सव को सफल बनावे और भोलेनाथ के दर्शन कर अपने जीवन को धन करें।एमएलसी अंगद सिंह ने भी हो रहे महोत्सव में भागीदारी करने के लिए लोगों से अपील की।तो पूर्व विधायक शरद अवस्थी द्वारा भी कहा गया कि महादेवा के प्रति सूबे के मुखिया सजक है और इसके विकास के लिए चिंतित है। सभी के सहयोग से महादेवा का विकास होगा।

विभिन्न लाभार्थियों को दिए प्रमाण पत्र
जिलाधिकारी द्वारा विकसित भारत योजना के तहत विभिन्न लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी दिया। प्रधानमंत्री आवास के लिए सबीना मुन्नी एलुमन व मनरेगा के अंतर्गत सौ दिन का काम पूरा होने पर इलियास बुंदेली लखन सतीश तथा स्वयं सहायता समूह में उत्कृष्ट कार्य करने वाली सखी चंद्रावती स्वास्थ्य सखी सलमा समूह सखी वहीदा, सखी गायत्री देवी व कृषि सखी विद्यावती को प्रमाण पत्र देकर पुरस्कार प्रदान किया। इसके अलावा उन्होंने आंगनबाड़ी के बच्चों को बर्तन भेंट कर अन्नप्राशन कराया। गर्भवती महिला को पूरक आहार भी दिया दिया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक शिवकरन सिंह,ब्लॉक प्रमुख संजय तिवारी,चेयरमैन राम शरण पाठक पूर्व प्रमुख आशीष सिंह, नानमून शुक्ला, तहसील बार एसोसिएशन रामनगर के अध्यक्ष अनिल दीक्षित पूर्व अध्यक्ष सतीश चंद्र शुक्ला प्रद्युम्न कुमार बाजपेई महामंत्री अशोक कुमार उपाध्याय समेत भारी संख्या में समाजसेवी व जनप्रतिनिध जनता उपस्थित रही वही क्षेत्राधिकार हर्षित चौहान तहसीलदार सीमा भारती पुलिस नया तहसीलदार शैलेश पांडे इंस्पेक्टर रत्नेश पांडे समेत भारी संख्या में दूसरे तहसीलों व जिले के भी अधिकारी महादेव महोत्सव की व्यवस्था में मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button