महासभा के पदाधिकारी के साथ वरिष्ठ कोषाधिकारी ने किया जलाभिषेक

सूरतगंज बाराबंकी। आदिकालीन शिव मंदिर लोधेश्वर महादेवा में शुक्रवार रात बाराबंकी जिले के वरिष्ट कोषाधिकारी अमित कुमार सिंह ने भोलेनाथ की पूजा कर जलाभिषेक कर सर्वसमाज की सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना की। जिसके उपरान्त कोषाधिकारी श्री सिंह ने रामनगर प्रभारी निरीक्षक रत्नेश पांडेय के साथ पुलिस चौकी महादेवा का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ ग्राम पंचायत सदस्य महासभा उत्तर प्रदेश के मुख्य संगठन मंत्री ध्रुव कुमार सिंह,प्रदेश संरक्षक विद्यासागर पांडेय,प्रदेश उपाध्याक्ष अशोक शुक्ला,प्रदेश सचिव बलवान यादव,प्रदेश मीडिया प्रभारी ग्राम पंचायत सदस्य महासभा उत्तर प्रदेश दीपक सिंह सरल,अतुल शुक्ला,पूर्व प्रधान देवी शरण सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button