स्व .राजेंद्र गुप्त जैसा व्यक्तित्व सदियों में कभी-कभी ही उभरता है- अभिषेक गुप्ता

खैराबाद सीतापुर। नगर पालिका परिषद खैराबाद कार्यालय पर सीतापुर की शान पूर्व वित्त मंत्री उत्तर प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष रहे स्वर्गीय राजेन्द्र गुप्ता की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर शत शत नमन वंदन किया।
नगरपालिका परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि अभिषेक गुप्ता ने कहा कि राजेंद्र गुप्त जैसा व्यक्तित्व सदियों में कभी-कभी ही उभरता है। कार्यकर्ताओं को संगठन के गुण बताकर उन्हें सदा संगठन के लिए कार्य करने के लिये प्रेरित करते रहते थे। वह सच्चे जन हितैषी थे और सदैव समाज के लिए सोचते थे। विकास के लिए वह सदैव प्रयत्नशील रहे।
मौजूद भाजपा युवा मोर्चा महामंत्री अनूप विश्वकर्मा , अंकित गुप्ता , आलोक वाजपेई , राकेश चंद्र , गौरव अग्रवाल , शुभम गुप्ता , विवेक विश्वकर्मा, संदीप गुप्ता, गौरव गुप्ता , सम्मानित सभासद व नगर के वरिष्ठ जन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button