मणिपुर में सुरक्षा बलों को गोलियों से छलनी मिला एक शव

इंफाल। मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में शनिवार को सुरक्षा बलों को गोलियों से छलनी एक शव मिला। यह शव बिष्णुपुर जिले के निवासी दारा सिंह का है। दारा सिंह तीन अन्य लोगों के साथ पास के चूड़चंदपुर जिले की पहाड़ी में लकड़ी इकट्ठा करने गए थे, जहां से वे बुधवार को लापता हो गए थे।

पुलिस के मुताबिक शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स अस्पताल भेज दिया गया है। अधिकारियों ने कहा कि दारा सिंह के साथ लापता हुए तीन अन्य के शव गुरुवार को चूड़चंदपुर जिले के हाओतक फेलेन से बरामद किए गए थे। इनकी पहचान 51 वर्षीय इबोम्चा सिंह, उनके 20 वर्षीय बेटे आनंद सिंह और 38 वर्षीय रोमेन सिंह के रूप में की गई। दारा सिंह का शव उस स्थान से लगभग 150 मीटर दूर पाया गया था जहां अन्य शव बरामद हुए थे।

Related Articles

Back to top button