संजय सिंह का तिहाड़ जेल में बढ़ा वजन

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी तिहाड़ जेल में सुविधाएं नहीं मिलने का आराेप लगातार लगाती रही है। मगर आप नेता व सांसद संजय सिंह का जेल में वजन छह किलो बढ़ गया।

यहां तक कि जेल जाने के समय उनका जो ब्लड प्रेशर (बीपी) बढ़ा हुआ था वह भी छह माह में सामान्य पर आ गया।

यहां बता दें कि संजय सिंह को जमानत मिलने पर तीन अप्रैल को तिहाड़ से छाेड़ा गया था। उस समय भी वह आईएलबीएस में इलाज करा रहे थे। भाजपा ने उनकी बीमारी पर सवाल उठाया था।

तिहाड़ में 15 बार हुआ संजय सिंह का चेकअप
इसी बीच तिहाड़ जेल प्रशासन की एक रिपोर्ट सामने आई है, जो संजय सिंह के स्वास्थ्य की जांच से संबंधित है।जेल में रहते हुए उनकी 15 बार की गई जांच की रिपोर्ट कहती है कि जेल में उनकी सेहत में सुधार हुआ है।

रिपोर्ट के अनुसार जब 13 अक्टूबर 2024 को जेल पहुंचे थे, तो उनका वजन 76 किलो था, बीपी 153/103 था। 23 नवंबर को जीबी पंत में जांच के दौरान उनका बीपी 130/ 80 निकला।

24 नवंबर तक बढ़ चुका था 4 चार वजन
24 नवंबर को एम्स में की गई जांच में उनका वजन चार किलो बढ़कर 80 किलो मिला। 12 फरवरी को आईएलबीएस में वजन 81 किलो मिला।

28 मार्च को तिहाड़ जांच में संजय सिंह का वजन 82 किलो मिला है। इससे पहले आईएलबीएस में मार्च को हुई जांच में भी इनका वजन 82 किलो ही मिला था। 28 मार्च को इनका बीपी 136/70 निकला।

Related Articles

Back to top button