संदीप कश्यप को समाजवादी यूवजनसभा का जिलाध्यक्ष मनोनीत

सीतापुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार एवं प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की अनुमति से समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरि ने पार्टी के प्रति अटूट निष्ठा व लगन को देखते हुए मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेट के पूर्व जिलाध्यक्ष संदीप कश्यप को समाजवादी यूवजनसभा का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। उनके मानोनयन पर छत्रपाल यादव ( जिलाध्यक्ष) समाजवादी पार्टी,आनंद भदौरिया( पूर्व एमएलसी) व प्रत्याशी लोकसभा धौरहरा, अनूप गुप्ता (पूर्व विधायक), हरगोविंद भार्गव (पूर्व विधायक), दिग्विजय सिंह’देव’पूर्व प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी छात्र सभा, रमेश शुक्ला विधानसभा अध्यक्ष महोली, विमल कश्यप, राजेंद्र कश्यप, दीपक कश्यप,हर्षित गुप्ता आदि तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button