सपा ने साधा भाजपा पर निशाना, झूठ बोलती है भाजपा…

मुजेहना (गोंडा)। मेहनौन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत चंद्रशेखर श्यामराजी महाविद्यालय धानेपुर में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह, उपाध्यक्ष श्रेया वर्मा, जिलाध्यक्ष अरशद हुसैन रहे। मुख्य अतिथि ने कहा कि भाजपा झूठ बोलने वाली पार्टी है। इनकी कथनी और करनी में बहुत फर्क रहता है। जबकि समाजवादी पार्टी जो भी वादा करती है वह पूरा करती है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक नंदिता शुक्ला ने की। श्रेया ने सपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। कहा कि इस समय भारतीय जनता पार्टी द्वारा महंगाई व भ्रष्टाचार फैलाते हुए युवाओं को बेरोजगार बना दिया गया है। कोई भी परीक्षा हो पेपर लीक हो जा रहा है। जिससे मेहनत करने वाले नौजवान निराश हो रहे हैं। किसानों की समस्या पर सरकार ध्यान नहीं दे रही है। कार्यकर्ताओं को राहुल शुक्ला ने भी संबोधित किया। इस मौके पर सूर्यपाल पांडेय, सरफराज हुसैन, सीटू लाल वर्मा, वीरेंद्र वर्मा, मोइनुद्दीन खान, संदीप दुबे, अनिल तिवारी, जयप्रकाश चौबे, कल्लू वर्मा, राम लखन वर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button