समाजवादी पार्टी युवजन सभा जिलाध्यक्ष बने जावेद खान बधाईयों का तांता

अमेठी । जिले का जावेद खान को समाजवादी पार्टी का नया जिलाध्यक्ष युवजन सभा जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया गया है जिसको लेकर जिले भर में उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है गौरतलब हो कि सपा के युवजन सभा प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरि द्वारा सपा के जुझारू और कर्मठ शील और वरिष्ठ समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता जावेद खान पर भरोसा जताते हुए उन्हें अमेठी जिले का जिलाध्यक्ष युवजन सभा जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है साथ ही जिला कमेटी के विस्तार का निर्देश दिया है। निर्देश में यह भी कहा गया है कि संगठन को सशक्त बनाने के लिए आम जनों से जुड़ी हुई जन समस्याओं के समाधान कराने के लिए कोशिश होनी चाहिए। जावेद खान को जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं में हर्ष है।

पार्टी के नेता मेन बाडी के जिलाध्यक्ष राम उदित यादव ने कहा है कि नेतृत्व का बागडोर युवा साथियों के कंधों पर दिया गया है, इससे संगठन का विस्तार होगा। सपा के तिलोई छेदीलाल और जगदीशपुर विधानसभा अध्यक्ष सोनू अंसारी ने कहा है कि जावेद भैया युवा और संघर्षशील हैं। संघर्ष के बल पर आज उन्हें जिला अध्यक्ष के पद पर आसीन हुआ है। श्री जावेद खान के नेतृत्व में संगठन का अपेक्षित विकास होगा। सपा तिलोई विधानसभा मीडिया प्रभारी राम धीरज यादव ने कहा कि नए जिलाध्यक्ष का स्वागत है। बधाई देने वालों में और कई नेता व कार्यकर्ता शामिल हैं। ज्ञात हो कि जावेद खान ने अपना राजनीतिक जीवन की शुरुआत एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में किया था। बाद में उन्हें अमेठी जिले का सपा युवजन सभा का जिलाध्यक्ष बनाया गया और उसके बाद कई वर्षों से वे सपा के कर्मठ कार्यकर्ता रहे हैं।

Related Articles

Back to top button