समाजवादी पार्टी ने घोषित की गंगाघाट कार्यकारिणी सदस्यों की घोषणा

शुक्लागंज उन्नाव। आगामी लोक सभा चुनाव को देखते हुए समाजवादी पार्टी जिला उन्नाव के जिला अध्यक्ष राजेश यादव के दिशा निर्देशों पर गंगाघाट नगर अध्यक्ष शुभ गुप्ता द्वारा गंगाघाट की नगर कार्यकारिणी की घोषणा की गई। जिसमें कुल 23 जुझारू कार्यकर्ताओं को मौका मिला।

नगर अध्यक्ष शुभ गुप्ता ने बताया कि सपा के विशेष आमंत्रित सदस्य मे छह उपाध्यक्ष, एक महासचिव ,एक मीडिया प्रभारी, एक कोषाध्यक्ष व 13 सचिवों की घोषणा की गई है। जिनमे नगर उपाध्यक्ष मे अवधेश यादव, अनिल रावत, अजय शर्मा, संतोष यादव, विक्रम भदौरिया, मो वसीम व अनिल निषाद को महासचिव, विशाल गोयल को मीडिया प्रभारी, सुशील जायसवाल को कोषाध्यक्ष, अनिल सिंह, जय प्रकाश गौड़, कमलेश भारती को नगर सचिव बनाया गया है। इसके अलावा सभी कार्यकर्ताओं पदाधिकारीयो को पार्टी हित में काम करने के दिशा निर्देश दिए गए। शुभ ने बताया कि समाजवादी पार्टी मे प्रत्येक जाति,वर्ग युवाओं, किसान, मजदूरो को उनके अधिकारी व सम्मान दिया गया है। सक्रिय सपा कार्यकर्ताओं के सम्मान मे किसी भी स्तर पर कोई कमी रहने नहीं दी जाएगी।

Related Articles

Back to top button