सलमान खान होंगे उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल शेरपुर इकाई के नगर अध्यक्ष,ताज़ीम महामंत्री

पीलीभीत। जिले की सबसे बड़ी अल्पसंख्यक ग्राम पंचायत शेरपुर कला निवासी सलमान खान होंगे उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल शेरपुर कलां के अध्यक्ष जबकि तालिब खान को महामंत्री मनोनित किया गया है।जिला अध्यक्ष अफरोज जिलानी ने शेरपुर कला के प्रमुख व्यापारी व जाने-माने समाजसेवी सलमान खान को शेरपुर इकाई का अध्यक्ष व तालिब को महामंत्री नियुक्त किया है।प्रदेश अध्यक्ष युवा कपिल अग्रवाल ने नव मनोनीत अध्यक्ष सलमान खान को बधाई देते हुए। उनसे अपनी पूरी कार्यकारिणी की घोषणा एक सप्ताह में करने हेतु कहां है।तथा पीलीभीत में होने वाले आगामी 10 मार्च के प्रदेश कार्यकारिणी अधिवेशन की तैयारी में जुड़ जाने हेतु निर्देशित किया है।

ज़िला महामंत्री पंकज अग्रवाल ने कहा हमको आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है। कि शेरपुर इकाई व्यापारी हित में कार्य करेगी नव मनोनीत अध्यक्ष सलमान खान ने दायित्व दिए जाने पर प्रदेश एवं जिला नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुए पूर्ण निष्ठा एवं कर्मठता के साथ संगठन का कार्य करने एवं व्यापारी हितों के प्रति सर्वदा समर्पित रहने के प्रति प्रतिबद्धता प्रकट की है। उनके मनोनयन पर प्रदेश मंत्री राजेश अग्रवाल जिला चेयरमैन अनिल महेंद्र, संरक्षक प्रकाश वीर सिंह ,महामंत्री पंकज अग्रवाल, कोषाध्यक्ष संजय पांडे ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष तुषार अग्रवाल प्रेम गोयल, पंकज शर्मा, प्रदीप शुक्ला ,देवेंद्र सिंह रिंकू, सुनील वर्मा, युवा जिला अध्यक्ष शैली शर्मा ,लघु उद्योग जिला अध्यक्ष नंदकिशोर कश्यप ,नगर अध्यक्ष रणवीर पाठक, महामंत्री शलभ गंगवार, युवा नगर अध्यक्ष आशीष लोधी समेत सभी व्यापार मंडल पदाधिकारी गणों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनको शुभकामनाएं दी है।

Related Articles

Back to top button