5 साल में साक्षी महाराज की संपति में 1.26 करोड़ का इजाफा वहीं अन्नू टंडन पर 7.51 करोड़ की देनदारी

-दाखिल शपथ पत्र में साक्षी ने दर्शाई चल-अचल संपति की कीमत 5.13 करोड़ वही अन्नू टंडन ने दर्शाई 34.16 करोड़ की चल-अचल संपति

उन्नाव। 2024 लोकसभा चुनाव के लिए दाखिल किए गए शपथ पत्र में भाजपा प्रत्याशी और वर्तमान सांसद स्वामी सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज की संपत्ति में पिछले 5 साल में 1.26 करोड़ का इजाफा हुआ है तो वहीं इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी अन्नू टंडन पर 7.51 करोड़ की देनदारी सामने आयी है। दाखिल किये गए शपथ पत्र में साक्षी महाराज ने अपनी चल-अचल संपति की कीमत 5.13 करोड़ दर्शाई है वही अन्नू टंडन ने 34.16 करोड़ चल-अचल संपति दर्शाई है। 68 वर्षीय भाजपा प्रत्याशी हरि साक्षी अपना निवास का पता 138 गर्दन खेड़ा दिखाया है। 2019 के लोकसभा चुनाव में दिए गए शपथ पत्र में उन्होंने चल अचल संपति की कीमत 3.87 करोड़ बताई थी जबकि 2024 के चुनाव में 5.13 करोड़ दर्शायी है। 5 साल में साक्षी की संपति में 1.26 करोड़ का इजाफा हुआ है। आयकर 2023-24 में 29.86 लाख की दर्शित आय की जानकारी दी है। नकदी के रुप में सिर्फ 31हजार 745 रुपए ही है। बैंक में जमा व कुल एफडीआर 2.20 करोड़ की जानकारी दी है।

जबकि ऋषिकेश व कासगंज में कृषि भूमि और वृंदावन नोयडा में करोडो कीमत के प्लाट है। आय के स्रोत में खुद को पेंशनर बताते हुए कृषि, कथा, भागवत, शिक्षण संस्थान व दान आदि में जानकारी दी है। पीएचडी धारक साक्षी महाराज के पास 10 किलो चांदी,300 सिक्के,500 ग्राम सोना है और 44755 कीमत की रिवाल्वर,40 हजार कीमत की राइफल, व 20500 कीमत का मोबाइल है। साक्षी पर 2 मुक़दमे व पास में वाहनों की भरमार वर्तमान सांसद व भाजपा प्रत्याशी साक्षी महाराज पर एटा के एमपीएमएलए कोर्ट में 2 मुक़दमे विचाराधीन होने की जानकारी दी है। वहीं उनके पास वाहनों की भरमार भी है वह 25.72 लाख कीमत की फॉर्चूनर से चलते है इसके अलावा 7.99 लाख की महिंद्रा वैरिटो,7.49 लाख की स्कार्पियो, 3 लाख व 2 लाख कीमत की अलग अलग स्कार्पियो और भी है और तो और 10 हजार कीमत की टीवीएस मैक्स मोटर साईकिल भी है। इंडिया गठबंधन प्रत्याशी अन्नू टंडन पर 7.51 करोड़ की देनदारी अन्नू टंडन ने शपथ पत्र में 34.16 करोड़ की चल अचल संपति दिखाई है। 2019 के चुनाव में उन्होंने 43.25 करोड़ की जानकारी दी थी। पांच साल में करीब नौ करोड़ की कमी आयी है। वहीं उनके पास 8.98 करोड़ की चल और 25.17 करोड़ की अचल संपति है। आयकर के अनुसार उनकी सालाना आय 3.27 लाख दिखाई गयी है। अन्नू टंडन के पास 2.85 करोड़ का सोना और 6.20 लाख की चांदी है। उन्नाव में मुजबिरनगर, सिविल लाइन के अलावा मुंबई में अचल संपति है। इसके अलावा उनके ऊपर 7.51 करोड़ की देनदारी भी है।

Related Articles

Back to top button