किसानों को वितरित की गई सुरक्षा किट

मसौली, बाराबंकी। गुरुवार को चौधरी चरण सिंह राष्ट्रीय कृषि विपणन संस्थान जयपुर के तत्वावधान में सौभाग्य
फाउंडेशन ट्रस्ट के द्वारा क्षेत्रीय किसानों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण रफी मेमोरियल गर्ल्स इंटर कॉलेज में संपन्न हुआ।
जिला कृषि अधिकारी राजित राम ने समाजसेवी दद्दन सिंह,पत्रकार रामसरन मौर्या सहित अन्य लोगों कोस्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।जिला कृषि रक्षा अधिकारी रजित राम ने किसानों को फसलों के बारे में सुरक्षात्मक उपाय के बारे में विस्तृत जानकारी दी। किसान एवं समाजसेवी दद्दन सिंह ने कहा कि हम किसानों को अब रासायनिक खेती छोड़कर आर्गेनिक जैविक खेती करनी चाहिए। हमारा देश केमिकल खेती की तरफ ज्यादा ध्यान दे रहा है जोकि बहुत घातक है।
जो कैमिकल हम खेतों में डालते है वो हमारे अनाज में भी असर करता है वही
केमिकल युक्त अनाज हम खाते हैं इससे हम बीमार रहते हैं।सौभाग्य फाउंडेशन ट्रस्ट अध्यक्ष अमित मेहरोत्रा नेआगंतुकों को धन्यवाद ज्ञापित कर किसानों को जैविक खाद व मोटे अनाज के बारे में किसानों से परिचर्चा की। तत्पश्चातसौभाग्य फाउंडेशन ट्रस्ट संचालक /अध्यक्ष अमित मल्होत्रा, सदस्यअंतरिक्ष सिंह ने किसानों को सुरक्षा किट जिसमें मास्क,गलब्स, टार्च एवं लांग शूज का वितरण किया गया। प्रशिक्षण में बालाजी के उपेंद्र वर्मा, विकास यादव ने विशेष सहयोग प्रदान किया।

Related Articles

Back to top button