पोप के बल्ले से जमकर निकल रहे रन, भारत के गेंदबाजों की कर दी छुट्टी…

नई दिल्ली। भारत और इंग्‍लैंड के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्‍ट्रीय स्‍टेडियम पर पहले टेस्‍ट खेला जा रहा है। पहले दिन इंग्‍लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी का फैसला किया।

भारत ने पहली पारी में 436 रन बनाए और 190 रन की बढ़त हासिल की। इंग्लैंड की दूसरी पारी में ओली पोप का बल्ला जमकर गरजा। पोप ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 148 रन बनाए।

इसके पहले अश्विन ने क्रॉली के रूप में 31 रन पर दिन का पहला विकेट लिया। इसके बाद बुमराह ने डकेट का 47 रन पर शिकार किया। एक बार फिर बुमराह ने रूट को 2 रन पर पवेलियन रवाना किया।

इसके बाद जडेजा ने बेयरस्टो को आउट करके भारत को चौथी सफलता दिलाई। साथ ही स्टोक्स को आउट करके अश्वनि ने नया रिकॉर्ड बनाया और 12वी बार उन्हें पवेलियन चलता किया। अंत में अक्षर ने बेन फोक्स का विकेट लेकर दिन को खत्म किया।

इंग्लैंड का स्कोर 400 पार
इंग्लैंड का स्कोर 400 के पार पहुंच गया है। पोप 189 के स्कोर पर खेल रहे हैं और वह अपने दोहरे शतक के करीब हैं। हार्टली 24 के स्कोर पर खेल रहे हैं।

इंग्लैंड का स्कोर 401 पर 7 विकेट है। टीम को 211 की बढ़त हासिल है।

पोप के बल्ले से जमकर निकल रहे रन
ओली पोप के बल्ले जमकर रन निकल रहे हैं, जो इंग्लैंड की पारी को संभाल रहे हैं। पोप इस समय 173 रन पर खेल रहे हैं और हार्टली 10 रन पर साथ दे रहे हैं।

इंग्लैंड को 178 रन की बढ़त मिल गई है। टीम का स्कोर 368 पर 7 विकेट है।

बुमराह ने रेहान को किया आउट
बुमराह ने रेहान अहमद को 28 रन पर पवेलियन भेज दिया है। ओली पोप 158 रन के साथ क्रीज पर मौजूद हैं। इंग्लैंड का स्कोर 339 पर 7 विकेट हो गया है।

ओली पोप ने पूरे किे 150 रन
ओली पोप ने चौथे दिन 150 रन पूरे किए। दूसरे छोर पर रेहान अहमद 20 रन के साथ उनका साथ निभा रहे हैं।

इंग्लैंड का स्कोर 322 पर 6 विकेट है और टीम को 134 रन की बढ़त हासिल है।

ओली पोप और रेहान करेंगे चौथे दिन की शुरुआत
इंग्लैंड की ओर से रेहान अहमद और ओली पोप पारी का आगाज करेंगे। पोप ने तीसरे दिन की समाप्ति तक 148 रन बनाए थे।

प्लेइंग-11 इस प्रकार-

इंग्लैंड की प्लेइंग-11: जैक क्रॉल, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फोक्स (विकेटकीपर), रेहान अहमद, टॉम हार्टली, मार्क वुड और जैक लीच।

भारत की प्लेइंग-11: रोहित शर्मा (कप्‍तान), यशस्‍वी जायसवाल, शुभमन गिल, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, केएस भरत, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्‍मद सिराज और जसप्रीत बुमराह।

Related Articles

Back to top button