सारण में रुडी आगे, शिवहर में लवली आनंद को मिल रही बढ़त

बिहार की 40 सीटों पर कौन बाजी करेगा? आज शाम तक यह साफ हो जाएगा। कई केंद्रीय मंत्री समेत प्रतिष्ठित चेहरों की किस्मत दांव पर है। भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह पहली बार चुनावी मैदान में कूदे हैं। वह काराकाट से एनडीए प्रत्याशी उपेन्द्र कुशवाहा के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में आज पूर्णिया, कराकाट, सारण और पाटलिपुत्र जैसी सीटों पर भी सबकी नजर बनी रहेगी। बिहार लोकसभा चुनाव परिणाम से जुड़ी पल-पल की अपडेट यहां देखें।

लालू यादव की एक बेटी आगे, RJD को मिल रही बढ़त
लालू यादव की एक बेटी आगे तो दूसरी पीछे चल रही हैं। पाटलिपुत्र से मीसा भारती लगभग 8 हजार वोटों से आगे चल रही हैं। भाजपा के रामकृपाल यादव पीछे हैं। वहीं, सारण में रोहिणी आचार्य लगभग एक हजार वोटों से पीछे हैं। वोटों का उतार-चढ़ाव जारी है। राजद को बिहार में अब तक चार सीटों (जहानाबाद, पाटलिपुत्र, औरंगाबाद और उजियारपुर) पर बढ़त मिल रही है।

सारण में रुडी आगे, शिवहर में लवली आनंद को मिल रही बढ़त
सारण में भाजपा कैंडिडेट राजीव प्रताप रुडी 297 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं, लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य पीछे हैं। शिवहर लोकसभा सीट पर लवली आनंद (जदयू) को अब तक 41,002 मत मिले हैं। रितु जायसवाल (राजद) 34,485 मत मिले हैं। कुल 6,517 वोटों से जदयू की लवली आनन्द आगे हैं।

कारकाट में पवन सिंह फिर पीछे
काराकाट में पवन सिंह फिर पीछे हो गए हैं। यहां माले के राजाराम सिंह को बढ़त मिल रही है। दूसरे स्थान पर उपेन्द्र कुशवाहा हैं। वहीं, सिवान में निर्दलीय उम्मीदवार हीना शहाब आगे चल रही हैं। इसके अलावा, जहानाबाद सीट पर राजद के सुरेन्द्र यादव को बढ़त मिल रही है।

बक्सर में अब तक का रुझान
बक्सर में 1065 मतों से भाजपा के मिथिलेश तिवारी आगे। मिथिलेश तिवारी (भाजपा) – 3409
सुधाकर सिंह (राजद) – 2344, अनिल कुमार (बसपा) 1826, आनंद मिश्र (निर्दलीय) – 327
ददन पहलवान – निर्दलीय – 27

Related Articles

Back to top button