उन्नाव से अयोध्या के लिए शुरू हुई रोडवेज बस सेवा

उन्नाव। जिले से अयोध्या के लिए एक रोडवेज बस का संचालन शुरू हो गया है। डीएम और सदर विधायक ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अब रामलला के दर्शन करने वालों को आसानी होगी।
सदर विधायक पंकज गुप्ता ने परिवहन निगम से उन्नाव से अयोध्या के लिए रोडवेज बस चलाने की मांग की थी। परिवहन निगम ने इसकी स्वीकृति दे दी और उन्नाव बस स्टेशन से अयोध्या के लिए सीधे बस सेवा शुरू कर दी गई है। सदर विधायक पंकज गुप्ता और डीएम गौरांग राठी ने हरी झंडी दिखाकर बस को स्टेशन से रवाना किया। इससे अब रामलला के दर्शन करने के लिए भक्तों को आसानी होगी।
बस स्टेशन इंचार्ज हरिओम सिंह ने बताया कि दो जुलाई से बस का संचालन शुरू हो गया है। सुबह आठ बजे स्टेशन से बस अयोध्या के लिए रोजाना मिलेगी।

विधायक की पहल पर अयोध्या के लिये शुरू हुई सेवा

डीएम ने कहा कि शासन की मंशा है कि लोग आराम दायक सफर कर अयोध्या पहुंच सकें। सदर विधायक की पहल पर आरएम व एआरएम के प्रयासों से पहली बार जिले से अयोध्या की बस सेवा शुरू होने पर सभी को शुभकामनाएं देते हैं। निकट भविष्य में आंतरिक व निकटवर्ती जिलों के लिए यूपीएसआरटीसी की सुरक्षित व सुविधापूर्ण यात्रा उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। उन्होंने बताया कि सुबह करीब आठ बजे प्रतिदिन यह बस अयोध्या जाएगी और दोपहर तीन बजे वहां से वापसी के लिए रवाना होगी। सफर के लिए यात्रियों को 344 जाने और इतने ही रुपए वापसी टिकट को देने होंगे।

निःशुल्क अयोध्या यात्रा की मिलेगी सुविधा

कार्यक्रम का संचालन करते हुए नर सेवा-नारायण सेवा संस्था के संस्थापक विमल द्विवेदी ने कहा कि करीब दो साल पहले तक सदर विधायक ने विधानसभा क्षेत्र के लगभग सभी गांवों के लोगों को निःशुल्क अयोध्या यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराई है। अब भी वह प्रत्येक पूर्णिमा पर धार्मिक तीर्थाटन पर मथुरा-वृंदावन भेज रहे हैं।

Related Articles

Back to top button