प्रत्याशी उन्नाव की अन्नू टंडन के समर्थन में सपा की स्टार प्रचारक डिम्पल यादव का रोड शो, उमड़ा जनसैलाब

-भाजपा सरकार में प्रदेश का युवा रोजगार और नौकरी के मामले में जीरो-डिम्पल

  • 2024 का लोकसभा चुनाव संविधान बचाने का चुनाव है- डिम्पल

उन्नाव। मैनपुरी की सांसद एवं सपा की स्टार प्रचारक डिम्पल यादव आज उन्नाव में इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी उन्नाव की अन्नू टंडन के समर्थन में प्रचार और रोड शो करने के लिए पहुंची। इस मौके पर अन्नू टंडन एवं पदाधिकारियों के साथ उन्नाव की जनता ने डिम्पल यादव का जोरदार स्वागत किया।

लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों अब जनता के बीच पहुंचकर अपनी-अपनी उपलब्धियों को गिनाने के साथ ही ताकत लगा रही हैं। उन्नाव में चौथे चरण में 13 मई को लोकसभा चुनाव का मतदान होना है इसके पहले इंडिया गठबंधन सपा से प्रत्याशी अन्नू टंडन के समर्थन में मैनपुरी की सांसद डिंपल यादव ने पहले जनसभा को संबोधित किया उसके बाद उन्होंने उन्नाव शहर में रोड शो किया है और कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचकर नामांकन पत्र भी दाखिल किया है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधा है कहा कि पिछले 10 सालों में भाजपा सरकार ने देश का वातावरण बिगड़ने का काम किया है।

बुधवार को उन्नाव से इंडिया गठबंधन सपा के प्रत्याशी अन्नू टण्डन के आज नामांकन के दौरान डिंपल यादव हेलीकॉप्टर से अकरमपुर स्थित हेलीपैड पर पहुंची। जहां सपा प्रत्याशी अन्नू टंडन, जिलाध्यक्ष राजेश यादव, सुनील साजन समेत अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया है। इसके बाद वह सीधे वकीलों के रामलीला मैदान में पहुंचे। मैनपुरी से सांसद डिम्पल यादव ने पहले से मौजूद हजारों की संख्या सपा कार्यकताओ का आभार व्यक्त किया इसके बाद सीधे मंच पर पहुंची। मंच पर मौजूद सभी नेताओ का आभार व्यक्त किया।

सम्बोधन के दौरान कहा कि हम सभी जानते हैं कि 2024 का चुनाव है यह चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है। क्योंकि अब देश के जो हालात हैं जिन परिस्थितियों में हैं बहुत ही विभिन्न है। पिछले 10 सालों में देश का वातावरण बिगड़ा हुआ है। जो देश की मूलभूत सुविधाएं हैं जो समाज का हर वर्ग आज देख रहा है। चाहे वह हमारा युवा वर्ग हो, हमारे किसान भाइयों, हमारी माता बहने, हमारे जवान हो। आज सब अपने आप को पिछड़ा समझ रहे हैं। क्योंकि जो विकास कार्य का वचन दिया गया था पिछले 10 साल की सरकार ने कुछ नही किया है। आज उत्तर प्रदेश युवाओं का प्रदेश है। लेकिन रोजगार और नौकरी के मामले में जीरो है। भाजपा सरकार जीरो टॉरलेन्स की बात करती है लेकिन जमीन पर कुछ नहीं है। सरकार भर्ती निकलती है लेकिन बाद में निरस्त कर देती है यह सोची समझी साजिश के तहत हो रहा है। क्योंकि यह नहीं चाहते हैं की नौकरी में जो आरक्षण प्राप्त है समान और अधिकार है। षड्यंत्र के तहत इसको हटाना चाहते हैं। इन्हीं सब कमियों को चलते हैं सरकार डगमगायेगी। आप लोग चाहेंगे तो सरकार बदल जाएगी। अच्छे दिन और 15 लख रुपए खाते में आने का दावा करने वाली सरकार ने आज उन्हीं लोगों को बर्बाद कर दिया है किसान भाइयों को बर्बाद कर दिया है। रात के समय आवारा जानवरों को ताक रहे हैं और उनके खेतों के फसलों को नष्ट कर रहे हैं।

हमारा युवा फौजी की नौकरी करता था देश की सेवा करता था लेकिन इस सरकार ने अग्नि वीर लाकर के हमारे युवाओं को भी मायूस करने का काम किया है। देश का भी सम्मान गिराने का काम किया है। हमारे जब जवान पुलवामा में शहीद हुए तो उनके पत्नियों को मंगलसूत्र छीनने का काम किया है। आज तक बता नहीं सके कि हमला कब और कैसे हुआ था किनके द्वारा किया गया था सरकार कोई जवाब नहीं दे पाई है। ऐसे में अभी वक्त है संविधान को बचाने के लिए लोकसभा चुनाव में हम सबको एक होना पड़ेगा। पूरे जोश और होश के साथ यह चुनाव लड़ना पड़ेगा। 2024 का चुनाव है 13 मई को चुनाव होना है सभी लोग एक तरफ होकर प्रत्याशी अन्नू टण्डन को जिताना है। इसके बाद वह अचलगंज तिराहा से छोटा चौराहा बड़ा चौराहा होते हुए रोड शो के माध्यम से जनता से अपील की है और कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर सपा प्रत्याशी अन्नू टण्डन के साथ नामांकन पत्र दाखिल कराया है।

ये भी जाने
उन्नाव में समाजसेवा में अपनी पहचान बनाने वाली अन्नू टंडन ने शपथ पत्र में 34.16 करोड़ की चल अचल संपति दिखाई है। 2019 के चुनाव में उन्होंने 43.25 करोड़ की जानकारी दी थी। पांच साल में करीब नौ करोड़ की कमी आयी है। वहीं उनके पास 8.98 करोड़ की चल और 25.17 करोड़ की अचल संपति है। आयकर के अनुसार उनकी सालाना आय 3.27 लाख दिखाई गयी है। अन्नू टंडन के पास 2.85 करोड़ का सोना और 6.20 लाख की चांदी है। उन्नाव में मुजबिरनगर, सिविल लाइन के अलावा मुंबई में अचल संपति है। इसके अलावा उनके ऊपर 7.51 करोड़ की देनदारी भी है।

Related Articles

Back to top button