ऋषभ सिंह वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष व मलकीत सिंह होंगे ज़िला उपाध्यक्ष युवा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल पीलीभीत::जिलानी

पीलीभीत। ज़िला अध्यक्ष एम ए जीलानी की संस्तुति पर ज़िला अध्यक्ष युवा शैली शर्मा ने प्रमुख ट्रांसपोर्ट व्यवसाई ऋषभ सिंह को युवा इकाई का जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष व पूरनपुर के प्रमुख व्यवसाई स्मार्ट टेक ओवरसीज के मालिक मलकीत सिंह को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया है इनके अलावा जिला युवा टीम में दावूद हैदर , मोहम्मद मजहर , रियाज़ अहमद को भी शामिल किया गया है ज्ञात रहे मलकीत सिंह काफी लंबे अरसे से व्यापार मंडल में संगठन मंत्री युवा के पद पर कार्यरत थे उनकी संगठन व व्यापारियों के प्रति निष्ठा व तेज़ तर्रार हर समय संगठन व व्यापारियों के लिए कंधे से कंधा मिला कर चलने वाले मलकीत सिंह की प्रोन्नति ज़िला उपाध्यक्ष पद पर की गई है।जिला अध्यक्ष अफरोज जिलानी ने नव मनोनित पदाधिकारियो को बधाई देते हुए उनसे अपेक्षा की है कि वह संगठन वा व्यापारी हितों के लिए कार्य करेंगे।

नव मनोनित वरिष्ठ उपाध्यक्ष ऋषभ सिंह व जिला उपाध्यक्ष मलकीत सिंह ने दायित्व दिए जाने पर जिला नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुए पूर्ण निष्ठा एवं कर्मठता के साथ संगठन का कार्य करने एवं व्यापारी हितों के प्रति सर्वदा समर्पित रहने के प्रति प्रतिबद्धता प्रकट की है।। उनके मनोनयन पर जिला महामंत्री पंकज अग्रवाल ने नव मनोनित पदाधिकारियों को बधाई दी है और कहा की युवा साथियों से हमको आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है की युवा शक्ति आने के बाद संगठन के साथ साथ व्यापारी हित में भी अब और अच्छा कार्य करेंगे

जिला चेयरमैन अनिल महेंद्रु ने नव मनोनित साथियों को बधाई दी और जल्द ही युवा व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण का कार्यक्रम रखने का आग्रह किया उनके मनोनयन पर जिला अध्यक्ष एम जीलानी के अलावा ज़िला संरक्षक प्रकाश वीर सिंह ,महामंत्री पंकज अग्रवाल प्रदेश सचिव राजेश अग्रवाल , प्रदेश संयुक्त महामंत्री विजय पाल विक्की , युवा जिला अध्यक्ष शैली शर्मा, महामंत्री जगजीवन बाजवा ,राशिद, अंसारी,वीरेंद्र रस्तोगी,अतुल जैसवाल,प्रवीण मोहन, असगर अली , इमरान , नदीम अंसारी, प्रिंस भारद्वाज,अरविंद अवस्थी, सुनील वर्मा,वीरेंद्र रस्तोगी ,महिला प्रदेश उपाध्यक्ष सपना यादव, महिला ज़िला अध्यक्ष, कंचन सक्सेना , शोभिनी सिंह, संजय पांडे, रणवीर पाठक, शलभ सिंह, मुस्तकीम मालिक, ममनून , शेर सिंह ,सुधीर पाल सिंह ,नंद किशोर कश्यप सहित पूरनपुर नगर अध्यक्ष प्रदीप शुक्ला, परवेज खान, सलमान खान ,अनुज खंडेलवाल ,गोल्डी जोशी, मयंक सक्सेना ,विवेक खंडेलवाल, सहित जनपद पीलीभीत की समस्त कार्यकारिणी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामनाए दी है

Related Articles

Back to top button