रिजिजू का कांग्रेस पर हमला

नई दिल्ली। ‘देश के लिए दान’ नाम वाले कांग्रेस के नए क्राउडफंडिंग अभियान पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने निशाना साधा है। रिजिजू ने इस ऑनलाइन चंदा चुटाने के अभियान को ‘वंशवाद के लिए दान योजना’ बताया।

केंद्रीय मंत्री ने इसके बाद गांधी परिवार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यह योजना राजवंश की जीवनशैली के खर्चों को पूरा करने के लिए लाई गई है।

धीरज साहू को लेकर भी कसा तंज
किरेन रिजिजू ने इसी के साथ आयकर विभाग की रेड में कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू ठिकानों में पाए गए अवैध धन पर भी तंज कसा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अब पैसा जब्त होने के बाद कांग्रेस को इस योजना के साथ आना पड़ा है।

केंद्रीय मंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा,

अपने सांसद को पैसे लूटते हुए पकड़े जाने के बाद, कांग्रेस उस राजवंश की जीवनशैली की लागत वहन करने के लिए एक नई लूट योजना ‘डोनेट फॉर डायनेस्टी’ योजना लेकर आई है।

कांग्रेस ने शुरू किया है ऑनलाइन क्राउडफंडिंग अभियान
बता दें कि इससे पहले कांग्रेस ने शनिवार को अपने ऑनलाइन क्राउडफंडिंग अभियान, ‘डोनेट फॉर नेशन’ की शुरुआत की थी, जिसका उद्देश्य समान संसाधन वितरण और अवसरों से समृद्ध भारत बनाने के लिए पार्टी को सशक्त बनाना है।

कांग्रेस ने कहा है कि यह पहल 1920-21 में महात्मा गांधी के ऐतिहासिक तिलक स्वराज फंड से प्रेरित है और इसका उद्देश्य समृद्ध भारत बनाने में पार्टी को सशक्त बनाना था। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि पार्टी 18 दिसंबर को आधिकारिक तौर पर ‘डोनेट फॉर देश’ अभियान शुरू करेगी।

उन्होंने बताया कि क्राउड-सोर्सिंग अभियान 28 दिसंबर तक ऑनलाइन प्रचलन में रहेगा, इस दौरान पार्टी जमीन पर भी अभियान चलाएगी।

Related Articles

Back to top button