रिद्धिमा कपूर साहनी को आई पिता ऋषि कपूर की याद

बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर बी-टाउन के सबसे फेमस और पसंदीदा अभिनेताओं में से एक थे। अभिनेता भले ही आज इस दुनिया में न हो, लेकिन वह हमेशा अपनी फिल्मों और उनमें की हुई एक्टिंग के जरिए लोगों के दिलों में राज करेंगे। 4 सितंबर को ऋषि कपूर की जयंती थी। ऐसे में नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर, करीना कपूर और अन्य सेलेब्स ने दिवंगत अभिनेता को प्यार से याद किया था।

अब, इसके कुछ हफ्ते बाद, एक बार फिर उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी अपने पिता की पुरानी यादों में खो गई हैं। रिद्धिमा ने सोशल मीडिया पर अपने पिता के साथ एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनके साथ भाई रणबीर कपूर भी नजर आ रहे हैं।

रिद्धिमा कपूर साहनी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर अपने पिता ऋषि कपूर और भाई रणबीर कपूर के साथ बचपन की एक प्यारी सी तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में एक्टर भाई-बहन की जोड़ी को अपनी बाहों में पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर मंदिर की लग रही है, क्योंकि ऋषि कपूर, रिद्धिमा और रणबीर साईं बाबा की मूर्ति के पास खड़े हैं। तस्वीर शेयर करते हुए रिद्धिमा ने इमोजी भी शेयर किए हैं। ऋषि कपूर की यह तस्वीर उनके फैंस के लिए किसी गिफ्ट से कम नहीं है।

Related Articles

Back to top button