गणतंत्र दिवस परेड का भव्य आयोजन

सीतापुर । 75वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन्स सीतापुर स्थित परेड ग्राउंड में मुख्य अतिथि मंयकेश्वर शरण सिंह, राज्य मंत्री संसदीय कार्य, चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा स्वास्थ्य, परिवार कल्याण, तथा मातृ एवं शिशु कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली गई । परेड में पुरुष एवं महिला पुलिसकर्मियों की टोलियां, एनसीसी टोली, आपात सेवा 112 की 02 पहिया व 04 पहिया पी.आर.वी., 108 एंबुलेंस सेवा, श्वान दल, दंगा नियंत्रण वाहन, फायर सर्विस ,स्वाट टीम, मिशन शक्ति टीम आदि शामिल रहीं। पुलिस अधीक्षक सीतापुर चक्रेश मिश्र द्वारा समस्त पुलिस कर्मियों को शपथ दिलायी व जनपदीय पुलिस द्वारा किये गये उल्लेखनीय कार्यो का प्रस्तुतीकरण किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा संबोधन कर परेड कमांडरो द्वारा मुख्य अतिथि से परिचय किया गया। परेड कमांडर प्रथम अमन सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर, परेड कमांडर द्वित्तीय शिवबालक वर्मा, प्रतिसार निरीक्षक, परेड कमांडर तृत्तीय विनय कुमार सिंह, उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस रहे।

परेड कमाण्डर सहित परेड में अच्छा प्रदर्शन करने वाली टोलियों के टोली कमाण्डरों को सम्मानित किया गया। इसके उपरान्त जनपद में सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। अंत में अग्रवाल पब्लिक इण्टर कालेज, लखनऊ पब्लिक स्कूल, आनंदी देवी स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल, मदर्स प्राइड स्कूल व पुलिस मार्डन स्कूल तथा अन्य स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी गई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश व जिलाधिकारी को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इस अवसर पर मंयकेश्वर शरण सिंह, राज्य मंत्री संसदीय कार्य, चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा स्वास्थ्य, परिवार कल्याण, तथा मातृ एवं शिशु कल्याण विभाग, जिलाधिकारी सीतापुर अनुज सिंह, पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी प्रकाश कुमार एवम् समस्त क्षेत्राधिकारीगण सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा अपनी गरिमामयी उपस्थिति से परेड में सम्मिलित जवानों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर रहे बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया।

गणतंत्र दिवस पर जनपद में नियुक्त निम्न पुलिस अधिकारियों/कर्मचारी को मुख्यालय द्वारा उत्कृष्ट सेवा पदक, पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0-
चक्रेश मिश्र पुलिस अधीक्षक प्रशस्ति पत्र निरीक्षक राकेश सिंह प्रभारी यू0पी0-112, सीतापुर-प्रशस्ति पत् .उ0नि0 दिलीप कुमार चौबे, थानाध्यक्ष मानपुर – उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह उ0नि0 पंकज यादव सम्बद्ध मुख्यालय पुलिस महानिदेशक,उ0प्र0- सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह
उ0नि0 हनुमंत लाल तिवारी पीआरओ पुलिस अधीक्षक – प्रशस्ति पत्र .मु0आ0 चालक चन्द्रशेखर सिंह यादव परिवाहन शाखा, सीतापुर- उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह
मु0आ0 स0पु0 राम खिलावन पुलिस लाइन्स, सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह .उ0नि0 शिवमूरत राम यातायात सीतापुर- अति उत्कृष्ट सेवा पदक .मु0आ0स0पु0 अली अमहद पुलिस लाइन सीतापुर- अति उत्कृष्ट सेवा पदक .मु0आ0स0पु0 श्रीभान यादव पुलिस लाइन सीतापुर- उत्कृष्ट सेवा पदक
.मु0आ0स0पु0 सुभाष चन्द्र यादव पुलिस लाइन सीतापुर- उत्कृष्ट सेवा पदक
.मु0आ0स0पु0 नरेन्द्र सिंह पुलिस लाइन सीतापुर- उत्कृष्ट सेवा पदक
.मु0आ0 जगदीश यादव जिला प्रशिक्षण ईकाई-112 सीतापुर – प्रशस्ति पत्र. आ0 धीरज कुमार पीआरवी 3317 कोतवाली नगर- प्रशस्ति पत्र.आ0 प्रवीण कुमार पीआरवी 3317 कोतवाली नगर- प्रशस्ति पत्र
.आ0आमिर खान पीआरवी 3317 कोतवाली नगर- प्रशस्ति पत्र .हो0गा0चा0 भूपेन्द्र कुमार सिंह पीआरवी 3317 कोतवाली नगर- प्रशस्ति पत्र. हो0गा0चा0 अतुल कुमार पीआरवी 3317 कोतवाली नगर- प्रशस्ति पत्र. हो0गा0चा0 रमाशंकर शुक्ला पीआरवी 3317 कोतवाली नगर – को प्रशस्ति पत्र प्राप्त पुरस्कारों/प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।

Related Articles

Back to top button