हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

जिला प्रभारी मंत्री ने ली पुलिस पेरड ग्राउंड में मार्चपॉस्ट की सलामी

प्रभारी मंत्री, डीएम, सीएमओ व एडीजे तृतीय को एसपी ने स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित

बलिया। 75वां गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आयुष सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग एवं जिला प्रभारी मंत्री डॉ दयाशंकर मिश्र उर्फ दयालु ने झंडारोहण किया और शांति प्रतीक के रूप में कबूतर और गुब्बारे छोड़े। पुलिस लाइन ग्राउंड में मुख्य अतिथि ने ध्वजारोहण करने के बाद परेड की सलामी ली। इस दौरान पुलिस बैंड ने शानदार तरीके से राष्ट्रगान बजाया। इस दौरान जवानों ने तीन राउंड गोली दाग कर तिरंगे को सलामी दिया। पुलिस परेड ग्राउंड को पुलिसकर्मियों द्वारा आकर्षित ढंग से सजाया गया था, जो बरबस ही लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर ले रही थी। वहीं प्राथमिक विद्यालय नन्दपुर बेलहरी एवं स्वामी विवेकानंद से आए छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों के अंदर देश भक्ति का जोश भरते हुए ताली बजाने के लिए मजबूर कर दिया।

इसके पूर्व जिला प्रभारी मंत्री ने आजादी की लड़ाई व देश की रक्षा में शहीद मां भारती के वीर सपूतों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस पर शानदार परेड देख हर किसी के मन में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत होती है। आवाह्न किया कि हर कोई अपने कर्तव्यों का निर्वहन करे, जिस क्षेत्र में हों अपना बेहतर योगदान दें, तभी हमारा भारत सशक्त भारत बनेगा। अंत में प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों संग पूरे जनपदवासियों को शुभकामनाएं दी। इससे पहले पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा ने पुलिसकर्मियों को शपथ दिलाई। इसके बाद उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों, सेनानियों व सैनिक विधवाओं को अंगवस्त्र, उपहार, स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

इसके साथ ही प्राथमिक विद्यालय नन्दपुर बेलहरी हल्दी व स्वामी विवेकानंद नन्दपुर हल्दी के शिक्षिकाओं को स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र देकर मंत्री ने सम्मानित किया। इसके पूर्व जिला प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र, जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार, सीएमओ डॉ विजयपति द्विवेदी व एडीजे तृतीय मो हुसैन अंसारी को पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी रविंद्र कुमार, सीएमओ डॉ विजयपति द्विवेदी, एडीजे तृतीय मो हुसैन अंसारी, अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी, सीओ सिटी एस एन वैभव पांडेय, प्रतिसार निरीक्षक सुभाष चन्द्र यादव समेत अन्य सीओ व थानाध्यक्ष व चौकी इंचार्ज मौजूद रहे।

18 टीमों ने किया मार्च पास्ट

बलिया। पुलिस परेड ग्राउंड में 18 टीमों ने प्रतिभाग किया। इसमें पहली टीम का नेतृत्व उप निरीक्षक मो. राजकपूर, दूसरी टोली का उप निरीक्षक विश्वदीप सिंह, तीसरी टोली का उप निरीक्षक वरूण कुमार राकेश, चौथी टोली का उप निरीक्षक सूर्यपाल, पांचवीं टोली का उप निरीक्षक सुनील कुमार सिंह, छठवीं टोली का उप निरीक्षक सागर कुमार रंगु, सातवीं टोली का उप निरीक्षक गंगासागर मिश्रा, आठवीं टोली (महिला टुकड़ी)का उप निरीक्षक धर्मवीर यादव ने नेतृत्व किया। जबकि नौवीं टोली मोटरसाइकिल दस्ता का कमान उपनिरीक्षक विनोद सरोज, 10वी टोली स्वाट टीम का कमान उपनिरीक्षक अजय कुमार यादव, 11वी टोली महिला मिशन शक्ति का कमान मुख्य आरक्षी घनश्याम सरोज, 12वी टोली डायल 112 का कमान आरक्षी बलदाऊ शर्मा, 13वी यातायात पुलिस का कमान मुख्य आरक्षी सर्वेश यादव, 14वी टोली विधि विज्ञान प्रयोशाला का नेतृत्व मनोज कुमार, 15वी टोली पुलिस रेडियो शाखा का कमान आरएसआई उमेश कुमार सिंह, 16वी टोली अग्नि सामान का कमान लीडिंग फायरमैन ड्राइवर राम व हरिदास, 17वी टोली प्रिजन वाहन का कमान उनि उदय राज यादव, 18वी टोली पुलिस बैंड का कमान लक्ष्मण प्रसाद द्वारा की गई। वहीं मो फहीम कुरैशी क्षेत्राधिकारी रसड़ा, प्रतिसार निरीक्षक सुभाष चन्द्र यादव द्वारा परेड कमाण्डर द्वितीय व उदय राम तिवारी सुबेदार मेजर पुलिस लाइन बलिया द्वारा भव्य परेड का नेतृत्व किया गया।

इन सेनानी व आश्रितों को किया गया सम्मानित

बलिया। गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन में मुख्य अतिथि जिला प्रभारी मंत्री डॉ दयाशंकर मिश्रा उर्फ दयालु व पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा ने शोभावती पत्नी स्व राम देव, राम विचार पांडेय पुत्र स्व सोमधारी (स्वतंत्रा सेनानी), शिव कुमार देवी पत्नी स्व हवलादर सुदामा यादव, आशा देवी पत्नी स्व हवलदार विरेन्द्र सिंह,पार्वती देवी पत्नी स्व लांस नायक राजेश कुमार यादव, मन्जू देवी पत्नी स्व नायब सुबेदार बदन यादव, तुलसी देवी पत्नी स्व सिपाही चौधरी प्रसाद, सरली देवी पत्नी स्व सिपाही मकसूदन, गुजराती देवी पत्नी स्व सिपाही राम चन्द्र, जानकी देवी पत्नी स्व सिपाही छितेश्वर सिंह, जमीरन पत्नी स्व सिपाही कदम, बनबोसो देवी पत्नी स्व सिपाही गजाधर सिंह, शोभावती देवी पत्नी स्व रामदेव को अंगवस्र व उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।

उत्कृष्ट सेवा पदक से इन्हें किया गया सम्मानित..

बलिया। वर्ष 2022 में गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा उत्कृष्ट सेवा पदक उनि हरिचरण यादव थाना सुखपुरा बलिया तथा उनि संतोष कुमार थाना गड़वार बलिया को प्रदान किया गया। पुलिस महानिदेशक उप्र द्वारा नामित अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन वाराणसी द्वारा जोन कार्यालय वाराणसी में सिल्वर मेडल व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।

कानून व्यवस्था के लिए इन्हें किया गया प्रशस्ति पत्र

बलिया। गणतंत्र दिवस पर कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाने में अहम भूमिका निभाने के लिए निरीक्षक ओम प्रकाश यादव (स्थानान्तरण जनपद मऊ), निरीक्षक शत्रुघ्न कुमार (प्रभारी मॉनिटरिंग सेल बलिया), मुख्य आरक्षी रोहित यादव (सर्विंलांस सेल बलिया), आरक्षी विकास सिंह (सर्विंलांस सेल बलिया), आरक्षी विनोद रघुवंशी (सर्विंलांस सेल बलिया), आरक्षी अमरनाथ मिश्रा (थाना साइबर क्राइम) सम्मानित किया गया। इसके अलावा यूपी 112 में नियुक्त पीआरवी कर्मियों द्वारा उत्कृष्ट रिस्पान्स टाइम बनाए रखने के लिए मुआ सुरेन्द्र कुमार सरोज, आ शेषनाथ भारती, आ परवेज आलम, आ अभिषेक कुमार यादव, होमगाड चालक राज कुमार, होमगाड चालक पिन्टू कुमार तिवारी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह पीआरवी के सभी जवान हल्दी में तैनात है।

समाजसेवी को एसपी ने किया सम्मानित
बलिया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन में बलिया के रसड़ा निवासी धरेन्द्र कुमार सिंह को पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा ने 01 नवम्बर 2023 को यूपी 112 पर दो युवतियों के अपहरण की सूचना दी गयी थी। जिसपर 112 द्वारा त्वरित कार्यवाही की गयी। जिन्हें जनपद बलिया के एक जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाने पर प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Related Articles

Back to top button